मेघालय में एक और खनन हादसा, दो मजदूरों की मौत
नई दिल्ली। मेघालय में एक और कोयला खदान में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां अवैध कोयला खदान में चल रहे खनन से हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। यह हादसा मेघालय के ईस्ट जैंतिया हिल्स में हुआ है। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि मजदूर खदान से कोयला निकालने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान वह एक पत्थर से टकरा गए। पुलिस ने बताया कि हम खदान के मालिकों की पहचान कर रहे हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

जिन दो मजदूरों की खदान में मौत हुई है उनकी पहचान मनोज बसुमत्री और इलाद बरेह के तौर पर हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सिल्वस्टर नॉगतंजेर ने बताया कि जिस दौरान मजदूर खुदाई कर रहे थे वह पत्थर से टकरा गए। गौरतलब है कि इससे पहले भी मेघालय कसान में कोयला खदान का हादसा सामने आया था, जिसमे 15 मजदूर फंस गए थे। इन मजदूरों को बचाने का काम अभी तक जारी है, जिन्हें अभी तक खदान से बाहर नहीं निकाला जा सका है।
आपको बता दें कि शुक्रवार को ग्रीन कोर्ट ने मेघालय में हो रहे अवैध खनन को रोकने में विफल रहने की वजह से राज्य सरकार पर 100 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कसान की खदान में चल रहे राहत और बचाव कार्य को लेकर नाराजगी जाहिर की है। मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने कहा कि सत्ता में सत्ता में बैठे लालची लोगों की वजह से इस तरह के अवैध खनन चल रहे हैं। पिछले कुछ समय में राज्य की जो बेहतर छवि बनी थी वह खराब हो गई है।
इसे भी पढ़ें- आखिरकार अमित शाह ने शिवसेना के खिलाफ खोला मोर्चा बोले, करारी हार होगी












Click it and Unblock the Notifications