जम्मू-कश्मीर: पुंछ सेक्टर में LoC पर घुसपैठ की कोशिश, सेना ने किया नाकाम
श्रीनगर, 03 सितंबर। जम्मू कश्मीर में पिछले दो दिनों में आतंकियों ने लगातार दो बार घुसपैठ की कोशिश की है और दोनों ही बार भारतीय सेना ने आतंकियों की इस कोशिश को नाकाम कर दिया है। गुरुवार को फिरोजपुर में तो आज पुंछ सेक्टर में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की। रिपोर्ट के अनुसार पुंछ सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने एलओसी पर नाकाम कर दिया। भारतीय सेना की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। हालांकि इस घुसपैठ के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। डिफेंस पीआरओ की ओर से इस घुसपैठ की जानकारी देते हुए कहा गया है कि बीती रात पुंछ सेक्ट में लाइन ऑफ कंट्रोल पर घुसपैठ की कोशिश की गई, जिसे हमारी सेना ने फायरिंग करके विफल क दिया है।

इससे पहले गुरुवार को सेना ने फिरोजपुर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक पाकिस्तान घुसपैठिए को गिफ्तार किया था। जोकि फायरिंग के दौरान घायल हो गया था। जबकि उसके दो साथी फिरोजपुर बॉर्डर के उस पार भागने में सफल हुए। फिरोजपुर के एसएसपी राजपाल सिंह ने कहा कि घुसपैठिए को उसकी जांघ में गोली लगी है, उसका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
राजपाल सिंह ने बताया कि बॉर्डर पर संदिग्ध गतिविधि देखी गई, जिसक बाद बीएसएफ के जवानों ने उस दिशा में फायरिंग की जिसमे पाकिस्तान घुसपैठिया घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी वापस पाकिस्तान की ओर भागने में सफल हुए। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी पाकिस्तान के कसूर जिले के पोत्तनवाला गांव का रहने वाला है, जिसकी सीमा फिरोजपुर से सटी है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के पास से 2.12 किलोग्राम की संदिग्ध हेरोइन का पैकेट बरामद किया गया है, जिसमे हमने आरोपी के पास से जब्त कर लिया है। साथ ही पाकिस्तान के रेंजर से इस घटना को लेकर विरोध दर्ज कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications