ऑल इज़ नॉट वेल इन दूरदर्शन: नरेंद्र मोदी की जगह मनमोहन सिंह को बता दिया प्रधानमंत्री

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। इन दिनों दुरदर्शन में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है तभी तो एक बाद एक गलतियां हो रही हैं। गलतियों के इस क्रम में दूरदर्शन ने प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका दौरे से संबंधित खबर में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तस्‍वीर (विजुअल) चला दी। जानकारी के मुताबिक दूरदर्शन से यह गलती बृहस्‍पतिवार देर शाम को प्रसारित समाचार के दौरान हुई। इस बारे में दूरदर्शन के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

former Prime Minister Manmohan Singh
एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि दूरदर्शन न्‍यूज ने एक ऐसा मॉनिटरिंग सिस्‍टम बना रहा है जो किसी भी गलती को तुरंत पकड़ लेता है। उल्‍लेखनीय है कि 15 दिनों में दूरदर्शन की तरफ से की गई ये तीसरी गलती है। इससे पहले चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग जब भारत दौरे पर आए थे तो दूरदर्शन की एक एंकर ने उनका नाम इलेवन जिनपिंग पढ़ दिया था। दरअसल, अंग्रेजी में शी को Xi लिखा जाता है और एंकर ने इसे रोमन अंक में ‘11' समझ लिया था।

इसके अलावा एक अन्‍य घटना में डीडी का एक रिपोर्टर जब जम्‍मू-कश्‍मीर में आई बाढ़ की रिपोर्टिंग कर रहा था तो उसने अनंतनाग के लिए ‘इस्लामाबाद' शब्द और ‘शंकराचार्य हिल' के लिए ‘सुलेमान हिल' शब्द का इस्तेमाल किया था। दूरदर्शन की महानिदेशक (समाचार) अर्चना दत्ता ने कहा कि ये एक 'बहुत बड़ी ग़लती' है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+