चेन्‍नई का एक और 5 स्‍टार होटल बना कोरोना हब, 20 स्‍टाफ निकले पॉजिटिव

चेन्‍नई। एक तरफ जहां कोरोना के खात्‍मे की उल्‍टी गिनती शुरू हो रही है वहीं दूसरी तरफ चेन्‍नई का एक पांच सितारा होटल इस जानलेवा वायरस का नया हब बनकर सामने आया है। यहां के लीला पैलेस होटल के 20 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद होटल को खाली करा दिया गया है और सभी स्टॉफ को क्वारंटाइन में भेज दिया गया है। स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रेटर चेन्नई निगम को होटल में ठहरे सभी मेहमानों की जांच करने का निर्देश दिया गया है।

चेन्‍नई का एक और 5 स्‍टार होटल बना कोरोना हब, 20 स्‍टाफ निकले पॉजिटिव

होटल ने ओर से जानकारी दी गई है ​कि होटल में सरकार की ओर से जारी सभी गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है। इसके अलावा अधितकम दूरी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये होटल की केवल 50 प्रतिशत क्षमता का ही इस्तेमाल किया जा रहा है। आपको बता दें कि चेन्‍नई में ये दूसरा बड़ा मामला है जिसमें किसी 5 सितारा होटल में इतनी बड़ी संख्या में लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले यहां के आईटीसी ग्रैंड चोला होटल में बीते 15 दिसंबर से अब तक लगभग 85 से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें होटल कर्मचारी भी शामिल हैं।

बात अगर तमिलनाडु में कोरोना मामलों की करें तो बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के 867 नए मामले सामने आए थे और 10 और लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 8,20,712 हो गई और मृतकों की संख्या 12,156 पहुंच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+