Lifetime Toll Pass: क्या है लाइफटाइम टोल टैक्स पास? अब बिना टोल दिए पूरे देश में चलाओ गाड़ी, जानिए कैसे
Lifetime Toll Pass India: क्या आप भी हाईवे पर बार-बार टोल टैक्स भरने से परेशान हैं? क्या टोल प्लाजा पर लगने वाला लंबा जाम आपका समय बर्बाद करता है? तो आपके लिए खुशखबरी है! जल्द ही आपको इन सब झंझटों से मुक्ति मिलने वाली है। भारत सरकार एक ऐसी योजना लेकर आ रही है जिससे हाईवे पर सफर करना न सिर्फ आसान होगा बल्कि सस्ता भी होगा। जी हां, केंद्र सरकार निजी वाहनों के लिए वार्षिक और लाइफटाइम टोल पास की सुविधा शुरू करने जा रही है। यानी अब वाहन चालकों को बार-बार FASTag रिचार्ज कराने की टेंशन से छुटकारा मिल जाएगा। आइए जानते हैं इस नई योजना के बारे में विस्तार से।

क्या है यह नई योजना? (Lifetime Highway Toll Pass)
सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर टोल भुगतान को सुगम बनाने के लिए निजी वाहनों के लिए वार्षिक और लाइफटाइम टोल पास का प्रस्ताव रखा है। यह योजना उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी जो अक्सर हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं। इस योजना के तहत एकमुश्त राशि का भुगतान करके आप साल भर या जीवन भर के लिए टोल टैक्स से छुटकारा पा सकते हैं।
कितना होगा वार्षिक और लाइफटाइम टोल पास का खर्च? (Lifetime Toll Pass Recharge)
रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने वार्षिक टोल पास की कीमत 3,000 रुपये निर्धारित की है। इस पास को खरीदने के बाद आप पूरे साल बिना किसी चिंता के राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा, 15 साल की वैधता वाला लाइफटाइम टोल पास भी उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत 30,000 रुपये होगी। यह पास उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो लंबे समय तक के लिए टोल टैक्स से मुक्ति चाहते हैं।
कैसे काम करेगा यह सिस्टम? (FASTag New Update)
यह नया सिस्टम मौजूदा FASTag के साथ जोड़ा जाएगा। यानी आपको कोई नया कार्ड खरीदने की जरूरत नहीं होगी। आपका वार्षिक या लाइफटाइम पास आपके FASTag अकाउंट से लिंक कर दिया जाएगा। जब आप टोल प्लाजा से गुजरेंगे तो आपका टोल अपने आप कट जाएगा।
सरकार का मकसद क्या है?
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने बताया कि सरकार निजी वाहनों के लिए मासिक और वार्षिक पास लाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि कुल टोल कलेक्शन का केवल 26 प्रतिशत हिस्सा ही निजी कारों से आता है, जबकि 74 प्रतिशत राजस्व व्यावसायिक वाहनों से प्राप्त होता है। इसलिए सरकार निजी कारों के लिए टोल भुगतान को आसान बनाना चाहती है।
वार्षिक और लाइफटाइम टोल पास से क्या होंगे फायदे? (Annual, Lifetime Toll Pass Benefits)
- बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट और खर्च से मुक्ति मिलेगी।
- टोल प्लाजा पर ट्रैफिक की भीड़ कम होगी।
- टोल भुगतान की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक बनेगी।
- सरकार को राजस्व का नुकसान नहीं होगा क्योंकि मुख्य कमाई व्यावसायिक वाहनों से होती है।
मासिक पास से बेहतर वार्षिक और लाइफटाइम टोल पास
अभी निजी कारों के लिए 340 रुपये प्रति माह का मासिक पास उपलब्ध है, लेकिन यह सिर्फ एक टोल प्लाजा पर ही मान्य होता है। जबकि 3,000 रुपये में सालभर के लिए पूरे देश के हाईवे और एक्सप्रेसवे पर असीमित यात्रा की सुविधा मिलेगी। जो इसे मासिक पास की तुलना में बेहद सस्ता बना देगा।
टोल भुगतान को और आसान बनाने की अगली योजना
सरकार टोल कलेक्शन को पूरी तरह डिजिटल और आसान बनाने के लिए एक नई तकनीक पर काम कर रही है। इस तकनीक का नाम है ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS)। इस तकनीक के तहत वाहन जितनी दूरी तय करेगा, उसी के आधार पर टोल लिया जाएगा। यानी अब आपको टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications