Annamalai Love Story: इंजीनियरिंग कॉलेज में प्यार, पत्नी को क्यों बुलाते हैं सुपर अचीवर? जानें क्या करती हैं
Annamalai Love Story: तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई (K. Annamalai) की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। वह बीजेपी के दक्षिण भारतीय चेहरों में कद्दावर नेता हैं। उन्हें डीएमके और कांग्रेस पर तीखे हमलों के लिए जाना जाता है। अपनी सख्त छवि और बेबाक बयानों के लिए चर्चित बीजेपी नेता की निजी जिंदगी सादगी भरी है। उनका परिवार लाइमलाइट से पूरी तरह दूर रहता है। फिलहाल बीएमसी चुनाव में उन पर हुए जुबानी हमलों की वजह से चर्चा में हैं।
अन्नामलाई की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, जिसकी शुरुआत इंजीनियरिंग कॉलेज के दिनों में हुई थी। के. अन्नामलाई और उनकी पत्नी अखिला स्वामीनाथन (Akhila Swaminathan) की मुलाकात कोयंबटूर के प्रतिष्ठित पीएसजी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (PSG College of Technology) में हुई थी।

Annamalai Love Story: इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ प्यार
अन्नामलाई मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, जबकि अखिला कंप्यूटर साइंस की छात्रा थीं। कॉलेज के दिनों में हुई यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और फिर शादी तक पहुंची। बीच में थोड़े समय के लिए उनका रिश्ता लॉन्ग डिस्टेंस भी रहा, लेकिन दोनों का प्यार कभी कम नहीं हुआ। अन्नामलाई एमबीए करने के लिए लखनऊ आ गए थे और उस वक्त अखिला कॉर्पोरेट में जॉब कर रही थीं। आईआईएम पासआउट अन्नामलाई ने हाई पैकेज जॉब छोड़कर यूपीएससी की परीक्षा पास की और फिर आईपीएस बने।
Annamalai अपनी पत्नी को मानते हैं सुपर अचीवर
हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया या इंटरव्यू में ज्यादा बात नहीं करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और इंटरव्यू में समय-समय पर उनकी निजी जिंदगी की झलक जरूर देखने को मिली है। अखिला स्वामीनाथन एक कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं और अपने करियर में सफल मानी जाती हैं। बताया जाता है कि वे एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर चुकी हैं और प्रोफेशनल लाइफ में काफी मजबूत पहचान रखती हैं।
अन्नामलाई ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी पत्नी सुपर अचीवर हैं, क्योंकि बतौर आईपीएस उनकी सैलरी अपनी पत्नी से काफी कम थी। उन्होंने यह भी कहा कि जब मैंने राजनीति में जाने का फैसला किया, तो पत्नी ने परिवार की जिम्मेदारी संभाल ली।
राजनीति में आने के बाद मिला पत्नी का पूरा साथ
के. अन्नामलाई और अखिला स्वामीनाथन के दो बच्चे हैं। राजनीतिक व्यस्तताओं के बावजूद अन्नामलाई अपने परिवार को प्राथमिकता देने की बात कई बार इंटरव्यू में कह चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह भी बताया था कि कभी-कभी काम के दबाव के कारण वे कई दिनों तक अपनी पत्नी से बात नहीं कर पाते। Galatta Media के एक वायरल वीडियो में अन्नामलाई ने खुलासा किया था कि चुनाव प्रचार के दौरान मेरी उनसे 10 दिनों तक ठीक से बात नहीं हो पाई। बच्चों की जिम्मेदारी से लेकर घर संभालना तक सब अखिला ही मैनेज करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications