आप सेक्स स्कैंडल: अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल के बारे में क्या कहा?

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री रहे संदीप कुमार के सेक्स सीडी कांड पर टिप्पणी करते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को पहले ही चेताया था लेकिन उनकी बात को उन्होंने नजरअंदाज कर दिया।

anna hazare

अन्ना ने केजरीवाल पर साधा निशाना

अन्ना ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी उम्मीदों को केजरीवाल ने तोड़ा है। उन्होंने कहा, 'मैंने केजरीवाल को चेताया था कि किसी पर ऐसे ही भरोसा करना ठीक नहीं है। पार्टी में शामिल करने से पहले लोगों का चरित्र जरूर देख लें।'

अन्ना आंदोलन से निकली थी आम आदमी पार्टी

देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे का आंदोलन काफी चर्चित रहा था जिसमें अरविंद केजरीवाल, योगेंद्र कुमार, कुमार विश्वास, किरण बेदी, प्रशांत भूषण समेत कई लोग शामिल हुए थे। बाद में अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी बना ली और दिल्ली विधानसभा चुनाव में 67 सीटें जीतकर सरकार बनाई।

सेक्स सीडी स्कैंडल

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रहे संदीप कुमार की सेक्स सीडी का खुलासा एक न्यूज चैनल ने जब किया तब काफी बवाल मचा। संदीप कुमार को मंत्री पद से बर्खास्त कर आम आदमी पार्टी से निकाल दिया गया। फिलहाल संदीप पुलिस हिरासत में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+