केरल: 5 महीने पहले हुई थी हत्या, महिला की 'पाजेब' की मदद से पकड़ा गया आरोपी

तिरुवनंतपुरम। महाराष्ट्र की कल्याण अपराध शाखा ने एक महिला की हत्या करने वाले शख्स को केरल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में पांच माह का समय लग गया। इस काम में पुलिस को मृत महिला की पाजेब से काफी मदद मिली है। पुलिस ने आरोपी मंसूर शेख (42) को 12 अक्टूबर को गिरफ्तार किया है। उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

crime, murder

कल्याण अपराध शाखा की यूनिट 3 के अनुसार, 29 मई को शबीना शेख (50) नाम की महिला मृत मिली थी। उसकी गला काटकर हत्या की गई थी। उसका शव कोरे-वसई रेलवे ट्रैक के बीच अयरेगांव डोंबिवली (पूर्व) के पास मिला था। वैसे तो मामले की जांच डोंबिवली पुलिस ही कर रही थी लेकिन अपराध शाखा की यूनिट 3 भी मामले की समानांतर जांच कर रही थी। जांच दल को महिला के पैरों में पाजेबें मिली थीं। इन पाजेबों पर तमिल भाषा में जौहरी का नाम लिखा हुआ था।

पुलिस ने इस दुकान के बारे में पता लगाया और तमिलनाडु के तिरुवनंतमाली पहुंची। यहां दुकानदार ने उन्हें बताया कि उनके पास आने वाले अधिकतर ग्राहक मुस्लिम होते हैं। तब पुलिस को लगा कि हो सकता है कि ये महिला भी यहीं की रहने वाली हो। पुलिस आसपास के पुलिस स्टेशन भी गई और यहां के गांवों की भी छानबीन की। ग्रामीणों को महिला की पाजेबें, कपड़े और तस्वीर दिखाई गई। फिर जब पुलिस राधापुरम पहुंची तो यहां उन्हें मृत महिला का कजिन खलील शेख मिला। तब उसने बताया कि महिला 16 मई से लापता है और मुंबई के दाना बंदर में रहती है।

तब पुलिस ने महिला के भाई सुल्तान शेख से संपर्क किया और उसे महिला की तस्वीर भेजी। महिला की मोबाइल लोकेशन से पता चला कि वह 14 मई और 16 मई को कोपर में थी और उसका फोन स्विच ऑफ था। परिवार के साथ पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मंसूर खान भी महिला के साथ रहता था और उसका फोन भी स्विच ऑफ ही आ रहा था। ये दोनों रिश्ते में थे।

आरोपी की पत्नी और बच्चे पश्चिम बंगाल में रहते हैं। ये शख्स भागकर पश्चिम बंगाल चला गया था और यहां एक अलग पहचान के साथ रह रहा था। बाद में पुलिस को ये शख्स केरल राज्य के कोट्टायम जिले में मिला और यहां से पुलिस ने इसे हिरासत में ले लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+