अंकिता ने शेयर किया सुशांत संग वैकेशन का पुराना Video, बोलीं- यूं तो शायद इतना तुझे याद ना करते हम...
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री अंकिता लोखंडे उनके परिवार के साथ शुरुआत से खड़ी हैं। वह सुशांत की मौत के बाद से उन्हें न्याय दिलाने के लिए हुए हर डिजिटल आंदोलन का हिस्सा भी बनी हैं। साथ ही इस केस में इंटरव्यू भी दे चुकी हैं। अंकिता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं। अब उन्होंने सुशांत के साथ अपनी वैकेशन का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। जिसके साथ अंकिता ने एक भावुक नोट भी लिखा है। जिसे पढ़कर किसी की भी आंखें नम हो जाएं।

'काश तूने ये उड़ान भरी ही ना होती यार मेरे'
अंकिता लोखंडे ने नताशा शर्मा का एक रीपोस्ट किया है। ये उस समय का वीडियो है, जब सुशांत और अंकिता एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए बताया है कि वह सुशांत को कितना याद कर रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए अंकिता लिखती हैं, 'काश तूने ये उड़ान भरी ही ना होती यार मेरे, यां फिर काश तू जुड़ा रहता उन सबसे जो तुझे तेरी जड़ों से जोड़े रखते थे। यूं तो शायद इतना तुझे याद ना करते हम यार, क्यूंकि तू मसरूफ था, खुश दिखता था खुद की चुनी हुई नयी दिलचस्प गलियों में, हम भी तेरे यार खुश थे।'

'उसकी इस नींद को सुकून दे या रब'
वह आगे लिखती हैं, 'क्या हुआ जो ये हस्ता हुआ सपनो को यूं जीता हुआ यार मेरा फिर कभी ना हसेगा, ना रोयेगा फिर कभी ना जिएगा बस सोयेगा। उसकी इस नींद को सुकून दे या रब।' इस वीडियो में सुशांत पैरागलाइडिंग कर रहे हैं और काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं अंकिता खुशी से चिल्ला रही हैं। अंकिता ने पोस्ट में बताया है कि वीडियो को अभिनेता आदित्य रेडजी ने रिकॉर्ड किया था और कविता उनकी पत्नी नताशा शर्मा रेडजी ने लिखी है। वीडियो में अंकिता गुग्गू कहकर चिल्ला रही हैं। दरअसल सुशांत का नाम गुलशन था और अंकिता प्यार से उन्हें गुग्गू कहती थीं। अंकिता ने इस वीडियो और कविता के लिए आदित्य का धन्यवाद भी किया है।

रिया के दावे का किया था खंडन
हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में ऐसी कई बातें कही हैं जिनका सुशांत के परिवार के साथ-साथ उनके दोस्तों ने भी खंडन किया था। रिया ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि सुशांत 2013 से डिप्रेशन में थे और इसके लिए दवाएं ले रहे थे। अंकिता लोखंडे ने रिया के इस दावे का खंडन किया। अंकिता ने कहा, 'पहली चीज मैं और सुशांत शुरुआत से लेकर अंत तक 23 फरवरी, 2016 तक साथ थे। तब उन्हें ना तो कोई डिप्रेशन था और ना ही वो किसी मनोचिकित्सक के पास गए थे। वह एकदम ठीक थे। मैंने किसी भी प्लैटफॉर्म पर ये कभी नहीं कहा कि मैं और सुशांत अलग होने के बाद एक दूसरे के संपर्क में थे। तथ्य ये है कि मैंने कहा था कि मणिकर्णिका फिल्म की शूटिंग के दौरान सुशांत ने मेरे एक पोस्टर पर कमेंट करते हुए बधाई दी थी, जिसे मेरे एक दोस्त ने शेयर किया था। मैंने भी इसका जवाब दिया था। तो मैं रिया के उस दावे को खारिज करती हूं कि मैंने और सुशांत ने फोन पर बात की थी।'

सुशांत का जहाज वाला वीडियो किया था शेयर
इससे पहले अंकिता ने सुशांत का एक वीडियो भी शेयर किया था। दरअसल रिया ने कहा था कि सुशांत को प्लेन में बैठने पर डर लगता था और वह claustrophobia से ग्रसित थे, जिसके लिए वो मोडाफिनिल दवा लेते थे। अंकिता ने वो वीडियो तुरंत शेयर किया जिसमें सुशांत एक फ्लाइट सिम्युलेटर के कॉकपिट में बैठकर जहाज उड़ाने का अनुभव ले रहे थे। इसके साथ अंकिता ने कहा, 'मैंने परिवार का पक्ष सुना, उनके साथ खड़ी रही, अंत तक उनके साथ रहूंगी।' फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई, ईडी और एनसीबी जांच कर रहे हैं।
View this post on InstagramA post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on
SSR Case: CBI के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए रिया चक्रवर्ती के माता-पिता












Click it and Unblock the Notifications