अंकिता लोखंडे ने एक महीने बाद सुशांत सिंह की याद में शेयर की ये फोटो, आज ही के दिन किया था सुसाइड
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज (मंगलवार) एक महीना पूरा हो गया है। एक्टर के दुनिया को अलविदा कहने के बाद से अब तक उनके करीबी और फैंस इस सदमे से बाहर नहीं आ सके हैं। इस बीच पुलिस भी अब तक सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के सही-सही वजह का पता नहीं लगा सकी है, बॉलीवुड एक्टर का सुसाइड अब भी राज बना हुआ है। सुशांत सिंह के निधन के एक महीने बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया है।
Recommended Video

एक महीने पहले आज ही के दिन की थी आत्महत्या
सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे टीवी सीरियल में काम करने के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे, एक समय यह दोनों इंडस्ट्री के फेमस कपल्स में एक हुआ करते थे। हालांकि सुशांत के बॉलीवुड में आने के कुछ महीनो बाद ही इनके प्यार को किसी की नजर लग गई और दोनों का ब्रेकअप हो गया। 14 जून, 2020 की सुबह सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद से अंकिता लोखंडे भी टूट गई हैं, वह सुशांत की यादों को नहीं भुला पा रहीं।
अंकिता लोखंडे ने ऐसे किया याद
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना पूरा होने पर अंकिता लोखंडे ने उनकी याद में एक दीपक जलाया जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। बता दें कि सुशांत सिंह की आत्महत्या के बाद से अंकिता का यह पहला पोस्ट है इससे पहले तक उन्होंने कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया था। अब अंकिता लोखंडे ने एक महीने बाद सुशांत सिंह के नाम का दीपक जलाकर उसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

इंस्टाग्राम पर अंकिता ने शेयर की ये पोस्ट
इस तस्वीर में दीपक के साथ अंकिता लोखंडे के घर के मंदिर की झलक भी दिखाई दे रही है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में 'CHILD Of GOD' यानी भगवान का बच्चा लिखा है। अंतिका का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, अंकिता के जरिए ही कई फैंस अपने हीरो सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रहे हैं। इसके अलावा यूजर्स इस मुश्किल घड़ी में अंकिता को भी मजबूत रहने की सालह दे रहे हैं।

ब्रेकअप के बाद खुश नहीं रहते थे सुशांत
एक यूजर ने लिखा, 'सुशांत के बारे में सुनकर बहुत बुरा लगा। आप अपना ख्याल रखिए हम सभी आपके साथ हैं।' बता दें कि सुशांत और अंकिता एक साथ पहली बार 'पवित्र रिश्ता' सीरियल में साथ नजर आए थे। इस दौरान दोनों एक साथ लंबे समय तक रिलेशन में रहे, उस बीच ऐसी खबरें भी थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। बता दें कि सुशांत को लेकर एक ऐसी भी मीडिया रिपोर्ट सामने आई थी कि वह अंकिता से अलग होने के बाद कभी खुश नहीं रहते थे।

सुसाइड मामले में 35 लोगों के बयान दर्ज
बता दें कि सुशांत सुसाइड केस में पुलिस ने 35 लोगों के बयान दर्ज किए हैं जिसमें से सबसे अहम बयान संजय लीला भंसाली और एक्टर की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का था। इसके अलावा पुलिस ने सुंशात के पिता, उनकी तीन बहनों, दोस्त मुकेश छाबड़ा, महेश शेट्टी, सिद्धार्थ पिठानी, सुशांत के हाउस स्टाफ मो शेख, शकील हुसैन, बिजनेस मैनेजर उदय सिंह गौरी, पीआर मैनेजर राधिका निहलानी कई अन्य लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
यह भी पढ़ें: Naya Rivera Death: हॉलीवुड एक्ट्रेस नाया रिवेरा की झील में मिली लाश, 6 दिनों से थीं लापता
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे













Click it and Unblock the Notifications