Anju in Pakistan: अंजू के पाकिस्‍तानी दोस्‍त ने किया खुलासा दोनों के बीच क्‍या है संबंध, वो कब लौटेगी भारत?

पाकिस्‍तान की सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्‍टोरी के बीच अंजू थामस सुर्खियों में आ चुकी हैं। दो बच्‍चों की मां अंजू अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने भारत से पाकिस्‍तान पहुंच गई हैं। अंजू थॉमस के लिए ये दावा किया गया कि वो अपने कथित पाकिस्‍तानी प्रेमी नसरुल्‍ला से मिलने पाकिस्‍तान गई है और उससे वहां शादी करने वाली है।

हालांकि अब नसरुल्‍ला ने सामने आकर बताया है कि उसका भारतीय अंजु से प्‍यार है या नहीं? इसके साथ ही ये भी खुलासा किया कि अंजू थॉमस कब भारत वापस आने वाली है।

Anju in Pakistan

गौरतलब है कि राजस्‍थान के अलवर की रहने वाली विवाहित अंजू फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए पहले पासपोर्ट बनवाया और पाकिस्‍तान का ट्यूरिस्‍ट वीजा लेकर कानूनी तौर पर गई हैं।

Recommended Video

    अंजू के पाकिस्‍तानी दोस्‍त ने किया खुलासा दोनों के बीच क्‍या है संबंध, वो कब लौटेगी भारत?

    मीडिया में अंजू और पाकिस्‍तानी नसरुल्ला की लव अफेयर की खबरों के तूल पकड़ते ही जहां पहले अंजू ने अपने पाकिस्‍तानी दोस्‍त के साथ प्‍यार मोहब्‍बत की बात से इनकार किया और कहा कि उसकी तुलना पाकिस्‍तानी सीमा हैदर से ना की जाए वो लीगल तरीके से अपने फेसबुक फैंड से मिलने आई है वहीं अब उसके पाक दोस्‍त ने नसरुल्‍ला ने भी इस पर जवाब दिया है।।

    नसरुल्ला ने बताया कि अंजू का ट्यूरिस्‍ट वीजा 20 अगस्‍त को खत्‍म हो जाएगा उससे पहले वो भारत लौट जाएगी। इसके साथ ही नसरुल्ला ने अंजू के साथ कोई भी लव अफेयर होने की बात से साफ इनकार कर दिया है।

    पाकिस्‍तानी 29 वर्षीय नसरुल्ला ने पूछे जाने पर कहा कि 34 वर्षीय अंजू से शादी करने की कोई प्‍लानिंग नही है। उसने बताया कि अंजू उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में पैदा हुई थी और राजस्थान के अलवर जिले में रहती थी। नसरुल्ला ने साथ ही बताया कि उसकी अंजू से 2019 में फेसबुक पर दोस्‍ती हुई थी

    पाकिस्‍तान के पेशावर से करीब 300 किलोमीटर दूर जिले के कुलशो गांव के रहने वाले नरूल्ला ने बताया ने फोन पर न्‍यूज एजेंसी पीटीआई और भाषा को बताया कि 'अंजू पाकिस्तान घूमने आई है और हमारी शादी करने की कोई योजना नहीं है।''

    इसके साथ ही नसरुल्‍ला ने बताया कि अंजू का वीजा समाप्त होने के बाद वह 20 अगस्त को अपने देश वापस चली जाएगी। इसके साथ ही उसने ये भी खुलासा किया कि अंजू उसके परिवार की अन्य महिला सदस्यों के साथ उनके घर के एक अलग कमरे में रह रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+