'कभी खुद को तलाकशुदा तो कभी निकाह के लिए सरहद पार', पाकिस्तान गई अंजू के वो 7 चौंकाने वाले झूठ
हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच इन दिनों लव स्टोरी का चेप्टर चल रहा है। सीमा हैदर के बाद अंजू का मसला सुर्खिंयों पर छाया हुआ है। सरहद पार जाते-जाते अंजू के 7 झूठ सामने आए हैं।
पाकिस्तान और हिंदुस्तान के बीच इन दिनों लव स्टोरी का सिलसिला देखने को मिल रहा है। कोई पाकिस्तान से भारत तो कोई भारत से पाकिस्तान अपने प्रेम संबंधों को लेकर जा रहा है। पहले सीमा हैदर का मामला प्रकाश में आया, जो पाकिस्तान से अपने परिवार से छुपते-छुपाते भारत स्थित ग्रेटर नोएडा अपने प्रेमी सचिन मीणा से मिलने पहुंची। इस दौरान सीमा ने कई झोल किए। इसी बीच राजस्थान के भिवाड़ी निवासी एक अंजू का भी मामला उजागर हुआ, जो अपने पाकिस्तानी दोस्त से मिलने सरहद पार कर गई।
राजस्थान से पाकिस्तान तक के सफर में अंजू को कई झूठ बोलने पडे। कभी उसने अपने तलाकशुदा होने की बात कही तो कभी उसने दोस्त से मिलने जाने की बात कही। हालही में अंजू ने उसकी तुलना सीमा हैदर से करने को गलत बताया। उसने कहा कि वो जल्द ही हिंदुस्तान लौटेगी। हालांकि, अंजू का वीजा एप्लीकेशन की एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें लिखा है कि 'विजिट वीजा टू कम पाकिस्तान फॉर मैरिज' यानी पाकिस्तान में शादी के लिए विजिट वीजा। आइए जानते हैं अंजू के वो 7 झूठ...

'कंपनी में बहन के घर गोवा जाने का बहाना'
अंजू एक प्राइवेट कंपनी में डेटा ऑपरेटर का काम करती थी। पिछले साल जून में नौकरी लगी थी। ऐसे में अंजू को अच्छे से पता था कि 10 दिन की छुट्टी मिलना मुश्किल है। ऐसे में कंपनी में अंजू ने बहन के घर गोवा जाने का बहाना बनाकर छुट्टी ली।
'जयपुर सहेली के पास जा रही हूं'
20 जुलाई को अंजू ने अपने घर से निकलते वक्त पति अरविंद और बच्चों से कहा कि जयपुर सहेली के पास जा रही हूं। लेकिन, अंजू पहुंच गई दिल्ली। लगातार दो दिन यानी 22 जुलाई तक अंजू वॉट्सऐप पर अरविंद से बात करती रही और भनक तक लगने नहीं दी।
'मैं लाहौर में हूं'
मीडिया की खबरों से अरविंद को पता चला कि एक हिंदुस्तानी महिला अपने दोस्त से मिलने सरहद पार पाकिस्तान पहुंची है। उसका नाम 'अंजू' है। अरविंद ने अंजू को वीडियो कॉल किया। अंजू ने बताया कि मैं लाहौर में हूं और बिल्कुल ठीक हूं। लेकिन, 22 जुलाई को ही अंजू का पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह उसे अपने साथ पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के जिला दीर बाला अपने घर ले गया था।
'मैं निकाह नहीं करूंगी'
अंजू के पति अरविंद की मानें तो उन दोनों की वॉट्सऐप पर बात हुई। अरविंद ने पूछा कि वापस लौटने का क्या विचार है? जिसपर अंजू ने बताया कि मीडिया से दूरी बनाए रखना। मैं वापस लौटूंगी। अरविंद ने वहां शादी का पूछा तो अंजू ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं होगा।
'नसरुल्लाह से प्यार करती हूं, निकाह करूंगी'
पाकिस्तानी मीडिया पर अंजू ने कहा कि वो नसरुल्लाह से प्यार करती हैं। हमारी फेसबुक से दोस्ती हुई थी। हम दोनों शादी करना चाहते हैं।
'मैं तलाकशुदा हूं'
पाकिस्तानी पुलिस को अंजू ने खुद को ईसाई धर्म से ताल्लुक रखने वाली तलाकशुदा महिला बताया है। अंजू ने यह भी बताया है कि पति से पहले से अच्छे संबंध नहीं थे।
'विजिट वीजा टू कम पाकिस्तान फॉर मैरिज'
गौर करने वाली बात यह है कि अंजू ने पाकिस्तान के लिए जब वीजा अप्लाई किया था तो उसमें 'विजिट वीजा टू कम पाकिस्तान फॉर मैरिज' लिखा था। जिससे साफ है कि पाकिस्तान में निकाह करने गई है।












Click it and Unblock the Notifications