'मैं जल्द वापस लौटूंगी, सीमा हैदर से मेरी तुलना गलत', पाकिस्तान गई अंजू का 11 सवालों में पक्ष
Anju Nasrullah News: राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंची अंजू की तुलना अब सीमा हैदर से होने लगी है। सीमा हैदर, वो महिला जो अपने प्रेमी से मिलने के लिए अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुई है।
Anju Nasrullah News: नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में अपने पति से मिलने पहुंची पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। इसी बीच भारत से पाकिस्तान गई राजस्थान के भिवाड़ी निवासी शादीशुदा अंजू का मामला भी तूल पकड़ने लगा है।
खबरों के मुताबिक, अंजू की तुलना सीमा हैदर से होने शुरू हो गई है। लोगों का यह भी कहना है कि अंजू, पाकिस्तान अपने फेसबुक दोस्त से शादी करने गई है। ऐसे में अंजू ने मीडिया से मुखातिब होकर सभी अफवाहों पर से पर्दा हटाया। आइए 11 सवालों के जवाब में जानते हैं अंजू का पक्ष?

सवाल: अंजू, आप अभी कहां हैं?
जवाब: मैं पाकिस्तान में हूं। यह मनाली जैसा पहाड़ी क्षेत्र है और मैं यहां सुरक्षित हूं।
सवाल: क्या आपने अपने पति को पाकिस्तान जाने के बारे में सूचित किया था?
जवाब: नहीं, मैंने किसी को कुछ नहीं बताया। मैंने उसे बता दिया था कि मैं घूमने के लिए जयपुर जा रही हूं।
Recommended Video
सवाल: आप पाकिस्तान क्यों गए?
जवाब: मैं यहां घूमने आई हूं। मैंने सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन कर और तैयारी करके आई हूं। यहां एक शादी थी और मुझे भी उसमें शामिल होना था।
सवाल: आप भिवाड़ी से पाकिस्तान कैसे पहुंचे?
जवाब: मैं वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान पहुंची। सबसे पहले मैं भिवाड़ी से दिल्ली आई। फिर मैंने अमृतसर की यात्रा की। उसके बाद मैं वाघा बॉर्डर गई और वहां से पाकिस्तान में दाखिल हुई।
सवाल: आप पाकिस्तान में किसके साथ रहे?
जवाब: यहां मेरी एक सहेली है और हमारे एक-दूसरे के परिवारों के साथ अच्छे संबंध हैं। हम दो साल पहले दोस्त बने थे। यहां एक शादी थी और मैं उसमें शामिल होने आई थी। था। यह जगह घूमने के लिए अच्छी थी, इसलिए मैं यहां आई। सीमा हैदर से मेरी तुलना करना गलत है। मैं वापस आऊंगी और यहां पूरी तरह सुरक्षित हूं।
सवाल: आपकी वापसी की क्या योजना है?
जवाब: मैं 2-4 दिन में वापस आ रही हूं।
सवाल: क्या आप नसरुल्लाह से शादी करने के लिए पाकिस्तान गई थीं?
जवाब: नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। मीडिया बढ़ा-चढ़ाकर बता रही है। मैं सीमा हैदर की तरह नहीं हूं।
सवाल: आप दोनों करीब कैसे आए?
जवाब: हमारी दोस्ती 2020 में शुरू हुई। मैंने काम के सिलसिले में फेसबुक का इस्तेमाल करना शुरू किया और तभी मेरी नसरुल्लाह से बात होने लगी। इसकी शुरुआत फेसबुक से हुई और फिर हमने नंबर एक्सचेंज किए और वाट्सएप पर बात करने लगे। मैं नसरुल्लाह को दो-तीन साल से जानती हूं। मैंने पहले दिन ही अपनी बहन और मां को इसके बारे में बताया था।
सवाल: क्या आप अपने पति से अलग होना चाहती हैं?
जवाब: हां, हमारे बीच शुरू से ही अच्छे रिश्ते नहीं थे। कुछ परिस्थितियों के कारण मैं उनके साथ रह रही थी। मैं अपने बच्चों की खातिर उनके साथ रह रही थी। बीच में मेरी गुरुग्राम में नौकरी भी लगी। नसरुल्लाह से शादी करने की मेरी कोई योजना नहीं है। फिलहाल, मैं यहां घूमने के लिए आई हूं। मैं भारत लौटना चाहती हूं और अपने बच्चों के साथ व अपने पति से अलग रहना चाहती हूं।
सवाल: आपने कितने दिनों की छुट्टी ली?
जवाब: मैंने ऑफिस से 10 दिन की छुट्टी ली है। हालांकि, मैंने प्रबंधन से कहा कि अगर मैं इससे अधिक समय लेती हूं, तो वे किसी और को काम पर रख सकते हैं।
सवाल: क्या आप भारत वापस आकर अपने परिवार के साथ रहना चाहती हैं या उनके साथ पाकिस्तान में रहना चाहती हैं?
जवाब: फिलहाल, मेरी कोई निश्चित योजना नहीं है। मैं जल्द ही वापस आऊंगी और अगर भविष्य में कोई निर्णय लूंगी तो आपको बता दूंगी।
इश्क में सरहद की पार
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान के भिवाड़ी निवासी अंजू(34) अपने फेसबुक दोस्त पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत गई। 20 जुलाई को जयपुर जाने के बहाने अंजू अपने घर से निकली। लेकिन बाद में अंजू के पति अरविंद और परिवार को मीडिया से पता चला कि वो सीमा पार पाकिस्तान चली गई है। अंजू के पति अरविंद ने बताया कि वो संपर्क में है। उन्होंने जल्द वापस लौटने का आग्रह किया है।












Click it and Unblock the Notifications