Anju Return India: 'मैं खुश हूं...', 6 महीने बाद पाकिस्तान से भारत लौटने पर बोली अंजू

Anju Return India: अपने फेसबुक प्रेमी के लिए पति और दो बच्चों को छोड़कर राजस्थान से पाकिस्तान गई अंजू करीब 6 महीने बाद वापस भारत लौट आई है। उसकी घर वापसी अमृतसर के अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए बुधवार को हुई है। बताया जा रहा है कि फेसबुक दोस्त नसरुल्लाह के लिए अंजू से फातिमा बनी थी। भारत में एंट्री करते ही अंजू से सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की।

कैमरे के सामने आते ही अंजू ने कहा कि मैं खुश हूं...मेरे पास कोई और टिप्पणी नहीं है। मीडिया ने अंजू की पहली क्लीप भी जारी की। जिसमें अंजू सलवार सूट पहने हुए है और अपने स्कार्फ से फेस को कवर किया हुआ है। आइए जानते हैं अंजू का सफर?

Anju Return India

आखिर कौन है अंजू?
आपको बता दें कि 34 साल की अंजू अपने पति अरविंद और दो बच्चों 15 साल की बेटी और 6 साल के बेटा के साथ राजस्थान के अलवर जिले में भिवाड़ी में रही थी। अंजू पति के साथ एक प्राइवेट फैक्ट्री में कार्यरत थी। इसी बीच अंजू की फेसबुक पर मुलाकात पाकिस्तान के नसरुल्लाह से हो गई। दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई।

कैसे पाकिस्‍तान पहुंची अंजू?
4 मई 2023 को अंजू पाकिस्तान एंबेसी से टूरिस्ट वीजा लेकर अंजू अपने पति और बच्चों को छोडकर पाकिस्तान (लाहौर) पहुंच गई। यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई, क्योंकि इस बीच सीमा-हैदर का मामला पहले से ही हाइलाइट पर था। खबर यह भी आई कि अंजू ने नाम के साथ ही धर्म परिवर्तन भी कर लिया है। अपने प्रेमी से निकाह भी कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+