'साड़ी से बुर्के का सफर...' बदली-बदली सी हैं पाकिस्तान से लौटी अंजू, सिर्फ धर्म नहीं बदल गए मिजाज

इस साल की शुरुआत में जहां पाकिस्तान से चार बच्चों को भारत लाई सीमा हैदर के चर्चे जोरों-शोरों पर थे, वहीं दूसरी ओर अपने बच्चों और परिवार को छोड़ भारत से पाकिस्तान गई अंजू ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी। अब एक बार अंजू चर्चा में है क्योंकि महीनों बाद वो भारत लौटी है। लेकिन एक बात जो हर किसी को खटक रही है वो ये कि वो पहले से काफी बदली बदली नजर आ रही हैं। अंजू का पूरा लाइफस्टाइल ही बदल गया है।

इन दिनों अंजू भारत में हैं और बीते दिनों उन्होंने कहा भी था कि वे भारत सिर्फ अपने पति को तलाक देने आई हैं। वे जल्द ही पति को तलाक देकर अपने बच्चों को पाकिस्तान वापस लेकर चली जाएंगी। इस बीच अंजू को लेकर खबरे हैं कि उनका खान-पान का तरीका काफी बदल चुका है।

Anju

बताते चलें कि अंजू ने पाकिस्तान जाकर इस्लाम धर्म अपना लिया था। वे मुस्लिम धर्म अपनाकर अंजू से फातिमा बन गईं। इसके बाद अंजू ने अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्ला से शादी कर ली। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज भी वायरल हुए थे, जिसें अंजू को बुर्का पहने देखा जा सकता था।

अंजू की जो तस्वीर सामने आई थी, उसमें वो नसरुल्ला और उसके दोस्तों के साथ खाने की टेबल पर बैठी हुई थी। इस्लाम कुबूलने के बाद अंजू के तौर तरीके भी बदल चुके हैं। वे बुर्का पहनने लगी हैं। अब जब वे वाघा बॉर्डर होते हुए भारत लौटी हैं तो भी उनके पुराने तौर तरीकों में काफी बदलाव नजर आ रहा है।

वहीं अंजू के परिवार की बात की जाए तो जाहिर सी बात है परिजनों का खफा होना या गुस्सा होना तो बनता ही है। खुद अंजू के पिता ने हालिया बयान में कहा कि वे उसे नहीं जानते। बेटी उनके लिए उसी दिन मर गई थी, जिस दिन वो परिवार और बच्चों को छोड़कर दूसरे मुल्क जा पहुंची। यहां तक कि अंजू के पति और बच्चों ने भी उससे मिलने से साफ तौर पर इंकार कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+