भारत-पाक से हजारों मील दूर जाने की फिराक में अंजू और नसरुल्ला! किसकी खातिर लिया इतना बड़ा फैसला?
सीमा हैदर के बाद अपने लवर को मिलने भारत से पाकिस्तान गई अंजू के भी खूब चर्चे हुए। अंजू ने अपने भारतीय पति को छोड़ पाकिस्तान के नसरुल्ला संग घर बसा लिया। इसके बाद उन्हें खूब ट्रोल होना पड़ा। सीमा हैदर की ही तरह अंजू के भी भारत में खूब चर्चे हुए। कईयों ने उन्हें धोखेबाज बताया तो कईयों ने माना कि उन्होंने सही किया। अब अंजू और उनके पाकिस्तानी पति नसरुल्ला को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।
खबर ये कि अब ये दोनों ना तो भारत और ना ही पाकिस्तान बल्कि सात समंदर पार किसी देश में बसने की योजना बना रहे हैं। अंजू ने खुद इसके पीछे की वजह को भी साफ किया है। फिल्हाल राजस्थान की अंजू दिल्ली में नौकरी कर रही हैं और वहीं उनकी मां के पास रहकर दोनों बच्चे भी पढ़ाई कर रहे हैं। मगर अंजू जल्द ही विदेश शिफ्ट होने की प्लानिंग में हैं।

बताते चलें कि अंजू और नसरुल्ला किसी और देश नहीं बल्कि अमेरिका शिफ्ट होने की तैयारी में हैं। 'आजतक' से बातचीत में अंजू ने बताया कि नौकरी के दौरान वे अपने बच्चों को समय नहीं दे पाती हैं और इसलिये बच्चों का एडमिशन उन्होंने दिल्ली में अपनी मां के घर के पास ही करवाया है। माता-पिता दोनों ही बच्चों को संभालते हैं। अंजू ने इसके बाद कहा कि उनके इंडियन पति अरविंद से तलाक की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। इसमें दो से तीन महीने लगेंगे।
अंजू पहले भी नेटवर्किंग के काम से जुड़ी हुई थीं और अब भी उन्होंने कहा कि वे अपने इस काम को आगे बढ़ा रही हैं। अंजू ने बताया कि नसरुल्लाह को भारत आने की इजाजत नहीं मिली है। यहां पर आने के लिए उन्हें कोई स्थाई पता दिखाना होगा और मैं खुद एक किराये के घर पर रहती हूं। मकान मालिक अपना पता देने को तैयार नहीं हैं।
अंजू ने कहा कि जब आप विदेश जाते हैं तो आपको ये बात वीजा के वक्त बतानी होती है कि किसके पास जा रहे हैं और वहां जाकर क्या करेंगे। इसलिए हमने किसी दूसरे देश में शिफ्ट होने का फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications