क्या अनीता हसनंदानी हमेशा के लिए छोड़ रही हैं एक्टिंग करियर, एक्ट्रेस ने अब खुद बताई सच्चाई

क्या अनीता हसनंदानी हमेशा के लिए छोड़ रही हैं एक्टिंग करियर, एक्ट्रेस ने अब खुद बताई सच्चाई

मुंबई, 12 जून: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी की एक्टिंग करियर को लेकर पिछले कई दिनों से ये दावा किया जा रहा था कि वह एक्टिंग हमेशा के लिए छोड़ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट में चर्चा थी कि अपने बेटे की परवरिश और परिवार के वह एक्टिंग छोड़ने वाली हैं। अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी इस साल फरवरी में माता-पिता बने हैं। अनीता ने अपने बेटे आरव को जन्म फरवरी में दिया है। एक्टिंग करियर छोड़ने की बात पर अब अनीता हसनंदानी ने चुप्पी तोड़ी है। अनीता ने कहा है कि वह उन्होंने ये कभी नहीं कहा कि वह अपना एक्टिंग करियर हमेशा के लिए छोड़ रही हैं। उन्होंने बस ये कहा था कि फिलहाल वह ब्रेक लेना चाहती हैं।

अनीता ने कहा- नहीं छोड़ रही हूं एक्टिंग

अनीता ने कहा- नहीं छोड़ रही हूं एक्टिंग

एक्टिंग छोड़ने की खबरों को अनीता हसनंदानी ने गलत बताया है। अनीता ने कहा है कि जब उन्हें काम करना बेहतर लगेगा तो वह काम करेंगी। अनीता हसनंदानी ने कहा, ''हर जगह मैं ये खबर देख रही हूं कि मैं अपने पहले प्यार को एक्टिंग को छोड़ रही हूं। लेकिन मैंने ऐसा कभी नहीं कहा है। मैंने सिर्फ ये कहा था कि अभी मेरा पूरा का पूरा ध्यान मेरे बच्चे पर है। आरव मेरी प्राथमिकता है। मैं जब तैयार हो जाऊंगी तो काम शुरू कर दूंगी।''

Recommended Video

    Anita Hassanandani ने एक्टिंग को कहा Goodbye, जानें क्यों लिया ये फैसला ? | वनइंडिया हिंदी
    अनीता हसनंदानी बोलीं- 'मां होने' पर अभी ज्यादा फोकस

    अनीता हसनंदानी बोलीं- 'मां होने' पर अभी ज्यादा फोकस


    BoycottKareenaKhan: करीना कपूर के बॉयकॉट की उठी मांग, फिल्म में 'सीता मां' के रोल पर विवादअनीता हसनंदानी ने हाल ही के एक इंटरव्यू में कहा था कि वह एक्टिंग से दूर रहेंगी और अभी के लिए 'मां होने' पर ज्यादा फोकस कर रही हूं। अनीता ने कहा था कि उनका ये फैसला कोरोना महामारी के कारण नहीं है बल्कि वह अपने बच्चे आरव के साथ घर पर रहना चाहती हैं।

    अनीता ने कहा था, ''मैंने तय किया था कि जब भी मेरा बच्चा होगा, मैं अपना काम छोड़ कर उसपर फोकस करूंगी। मैं हमेशा से मां बनने पर ध्यान देना चाहती थी। तो यह महामारी के बारे में नहीं है, मैं किसी भी तरह से टीवी इंडस्ट्री से महामारी की वजह से छुट्टी नहीं ले रही हूं। मैं अपने बच्चे के साथ घर पर रहना चाहती हूं।''

    अनीता की बातों का निकाला गया गलत मतलब!

    अनीता की बातों का निकाला गया गलत मतलब!

    अनीता के इस इंटरव्यू के बाद ऐसा लगता है कि अनीता की बातों का गलत मतलब निकाला गया और उनके उद्योग छोड़ने की खबरें सामने आईं। अनीता इस साल फरवरी में मां बनी थी। अनीता ने कई टीवी शो में काम किया है। अनीता ने अपने करियर की शुरुआत बालाजी टेलीफिल्म्स के सीरियल 'कभी सौतन कभी सहेली' से की थी। इसके बाद वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'क्या दिल में है','कयामत', 'कसम से' और 'ये हैं मोहब्बतें', 'नागिन 3' जैसे टीवी शो में काम कर चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+