VIDEO: गोरी मेम ने मनमोहन तिवारी को मारी 'अंखियों से गोली', कहां हैं अगूंरी भाभी?

टीवी के सबसे पसंदीदा शो 'भाबी जी गर पर हैं!' जब से टीवी पर टेलीकास्ट होना शुरू हुआ है, तभी से दर्शकों का फेवरेट बन गया है। विभूति अहूति नारायण मिश्रा, अनिता विभूति नारायण मिश्रा, मनमोहन तिवारी और अंगूरी मनमोहन तिवारी के कैरेक्टर्स दर्शकों को महीनों से मनोरंजन कर रहे हैं।

Viral

मुंबई। टीवी के सबसे पसंदीदा शो 'भाबी जी गर पर हैं!' जब से टीवी पर टेलीकास्ट होना शुरू हुआ है, तभी से दर्शकों का फेवरेट बन गया है। विभूति अहूति नारायण मिश्रा, अनिता विभूति नारायण मिश्रा, मनमोहन तिवारी और अंगूरी मनमोहन तिवारी के कैरेक्टर्स दर्शकों को महीनों से मनोरंजन कर रहे हैं। इस मनोरंजन में हाल ही में बॉलीवुड का तड़का लगाया गया। 'भाबी जी गर पर हैं!' में सीरीयल में लोग हाल ही में बॉलीवुड के कैरेक्टर्स जैसे तैयार हुआ और जमकर ठुमके लगाए। इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

रवीना टंडन और गोविंदा बने अनीता और मनमोहन

रवीना टंडन और गोविंदा बने अनीता और मनमोहन

'भाबी जी गर पर हैं!' सीरियल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीवी सीरियल के कैरेक्टर अनीता भाभी और मनमोहन तिवारी रवीना टंडन और गोविंदा के मशहूर गाने 'अंखियों से गोली मारे' पर डांस कर रहे हैं। दोनों एकदम रेट्रो अंदाज में तैयार होकर बॉलीवुड डांस कर रहे हैं। अनीता भाभी और मनमोहन तिवारी का ये अंदाज आप लोगों ने अभी तक नहीं देखा होगा।

A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_) on

वायरल हो रहा है वीडियो

इस वीडियो को अनीता भाभी का किरदान निभाने वाली सौम्या टंडन ने शेयर किया है। सौम्या ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी मस्ती। गोविंदा और रवीना, इस गाने पर डांस की कोशिश भी करने के लिए माफी चाहती हूं।' वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि अब तक 44 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है कि उन्हें दोनों का ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।

टीवी के सबसे पसंदीदा शो में से एक है ये

टीवी के सबसे पसंदीदा शो में से एक है ये

'भाबी जी घर पर हैं!' सीरियल साल 2015 में टीवी पर आना शुरू हुआ था और तभी से ये दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। इस सीरियल में आसिफ शेख, रोहिताश गौड़, शुभांगी अत्रे और सौम्या टंडन मुख्य भूमिका में हैं। सीरियल को लेकर तब काफी विवाद हुआ था जब अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वालीं शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर्स पर हैरेसमेंट का आरोप लगते हुए सीरियल छोड़ दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+