अनिल कपूर ने शेयर किया फैन का 30 साल पुराना खत, इस अभिनेत्री ने उड़ाया हैंडराइटिंग का मजाक
मुंबई। वक्त बेशक कितना भी बदल गया हो, लेकिन जो एक चीज नहीं बदली है, वो है फिल्मी सितारों के लिए लोगों की दीवानगी। अब ऐसा ही कुछ बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के साथ भी हुआ है। उन्हें अपना एक ऐसा फैन मिल गया जिसने 30 साल पुराने उस खत को आज तक संभाल कर रखा हुआ है, जिसपर अभिनेता ने जवाब दिया था।
अनिल कपूर ने इस यादगार पल को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। अनिल कपूर ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह उसी 30 साल पुराने खत को पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'डिजिटल कमेंट्स से भरी इस दुनिया में, मेरा एक फैन हाथ से लिखे उस खत को लेकर आया, जिसपर मैंने 30 साल पहले जवाब दिया था। इस प्यार के लिए धन्यवाद।'
In a world full digital comments, one of my fans brought me a handwritten letter that I had replied to 30 years ago...thank you for all the love! pic.twitter.com/TxzJ6eJQaZ
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) November 3, 2019
अनिल कपूर के फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। लोग उनकी इस पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड की एक अभिनेत्री ऐसी भी हैं, जिन्होंने अनिल कपूर की हैंडराइटिंग का ही मजाक उड़ा दिया है। अभिनेत्री शबाना आजमी ने अनिल कपूर के ट्वीट को रीट्वीट किया है।
And he managed to decipher your writing 😜😜 https://t.co/iaiTAUQg1f
— Azmi Shabana (@AzmiShabana) November 3, 2019
उन्होंने अनिल कपूर की हैंडराइंटिंग का मजाक उड़ाया। उन्होंने लिखा है, 'और वो आपकी हैंडराइटिंग को समझने में कामियाब भी रहे।' शबाना आजमी के इस ट्वीट पर भी लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें आजमी अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस बार भी उनका किया ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।
प्रियंका चोपड़ा बोलीं- दिल्ली के प्रदूषण में शूटिंग करना मुश्किल, लोगों ने याद दिलाई पुरानी बात