Anil Ambani Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं अनिल अंबानी? ED ने मुंबई वाला ₹3,716 करोड़ का घर किया कुर्क
Anil Ambani Net Worth: धीरूभाई अंबानी के छोटे बेटे अनिल अंबानी कभी दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स थे, जिनकी संपत्ति $42 अरब तक पहुंच गई थी। पिता के कारोबार में बंटवारे के बाद रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस एनर्जी और रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज जैसी प्रमुख कंपनियों के मालिक बने अनिल अंबानी को एक और तगड़ा झटका लगा है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं और बैंक धोखाधड़ी की जांच को तेज करते हुए उनके मुंबई स्थित 17-मंज़िला आलीशान घर 'एबोड' को कुर्क कर दिया है। इस संपत्ति की कीमत लगभग ₹3,716.83 करोड़ आंकी गई है। आइए जानते हैं कितनी संपत्ति के मालिक हैं अनिल अंबानी?

गौरतबल है कि शुरुआत में अनिल अंबानी की कंपनियों ने तेजी से विकास और मुनाफा देखा। पर यह दौर जल्द खत्म हुआ। खराब निवेश, दूरसंचार क्षेत्र की कड़ी प्रतिस्पर्धा और बदलती बाज़ार गतिशीलता ने उनकी फर्मों को भारी कर्ज़ में डुबो दिया।
अनिल अंबानी 2020 में हो गए थे दिवालिया
पिता धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद कारोबार में बंटवारे के बाद रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस एनर्जी और रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज अनिल अंबानी के हिस्से में आया था। शुरुआती सफलता के बावजूद खराब निवेश और बदलते बाज़ार ने उन्हें 2020 में दिवालिया हो गए थे।
अनिल अंबानी ने नहीं मानी हार, कर्ज मुक्त करवाई कंपनियां
हालांकि कठिनाइयों के बाद भी अनिल अंबानी और उनके बेटे जय अनमोल और जय अंशुल अंबानी ने हार नहीं मानी बेटों की मदद से उन्होंने समूह की कंपनियों के भारी कर्ज़ चुकाने के लिए अहम फैसला लिए और 2024 में ₹17,600 करोड़ जुटाकर कई कंपनियों को ऋण-मुक्त किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल, केवल रिलायंस इंफ्रा और रिलायंस पावर पूरी तरह से कर्ज़ मुक्त हैं, जबकि अन्य फर्मों पर अभी भी ऋण बकाया है।
कितनी संपत्ति के मालिक हैं अनिल अंबानी?
अनिल अंबानी की वर्तमान संपत्ति कितनी है ये जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ लगभग $530 मिलियन के आसपास अनुमानित है। यह उनके पूर्व $42 अरब की संपत्ति का केवल एक छोटा हिस्सा है, लेकिन यह दिखाता है कि वे अब भी वापसी की कोशिशों में जुटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications