ANI Twitter Account ब्लॉक, आयु संबंधी शर्तों के उल्लंघन का है मामला, NDTV का हैंडल भी बंद हुआ

ANI Twitter Account लॉक होने की खबर है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रबंधन ने कहा, एएनआई का ट्विटर हैंडल आयु से संबंधित शर्तें पूरी नहीं करता, इसलिए हैंडल को लॉक किया जा रहा है।

ANI twitter Account

ट्विटर ने एक मेल भेजा है जिसमें कहा गया है कि समाचार एजेंसी ANI का अकाउंट ब्लॉक किया गया है। माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के संचालन के लिए न्यूनतम आयु मानदंड को पूरा नहीं करने।

ANI की एडिटर ने दी जानकारी

एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश ने शनिवार को एशियन न्यूज इंटरनेशनल (एएनआई) के खाते को बंद करने की सूचना दी। न्यूज एजेंसी के ट्विटर हैंडल पर 'यह अकाउंट मौजूद नहीं है' मैसेज दिख रहा है।

NDTV इंडिया का हैंडल भी बंद हुआ

समाचार एजेंसी एएनआई के बाद अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी के स्वामित्व वाली मीडिया कंपनी एनडीटीवी इंडिया का हैंडल भी ब्लॉक किया गया है। NDTV का सोशल मीडिया हैंडल बंद करने पर ट्वीट सामने आया।

ndtv twitter account lock

14 साल से पत्रकार संचालित कर रहे हैं हैंडल

टीम एनडीटीवी की तरफ से लिखे गए ट्वीट में कंपनी के मालिक एलन मस्क को टैग कर लिखा गया, भारत में सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले अंग्रेजी हैंडल को गत 14 साल से पत्रकार संचालित कर रहे हैं।

ANI की ए़डिटर ने स्क्रीनशॉट शेयर किया

स्मिता प्रकाश ने ट्विटर से मिले मेल का स्क्रीनशॉट शेयर कर बताया, ANI का हैंडल लॉक कर दिया गया है। मेल में लिखा है, 'ट्विटर अकाउंट बनाने के लिए आपकी उम्र कम से कम 13 साल होनी चाहिए।'

Recommended Video

      खंडवा: ANI रेट को लेकर एसपी का बड़ा बयान, जिले में बना चर्चा का विषय

      हैंडल ब्लॉक करने के कारण में ट्विटर ने कहा, आप आयु संबंधी शर्तों को पूरा नहीं करते हैं, इसलिए आपका खाता लॉक कर दिया गया है और ट्विटर से हटा दिया जाएगा।

      70 लाख से अधिक फॉलोअर

      ANI का ट्विटर अकाउंट गायब होने के कुछ मिनट बाद शनिवार को स्मिता प्रकाश ने ट्वीट किया, जो लोग @ANI को फॉलो करते हैं, उनके लिए बुरी खबर है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल- @Twitter को टैग कर 70 लाख से अधिक फॉलोअर भी गिनाए।

      ANI की आयु 13 साल से कम!

      ट्विटर हैंडल बंद होने के बाद मेल भेजा गया, जिसमें कहा गया कि हैंडल के यूजर की आयु 13 साल से कम है। ANI ने कहा, हमारा गोल्ड टिक ले लिया गया, उसकी जगह ब्लू टिक लगा दिया गया और अब लॉक आउट हो गया है।

      दुनियाभर में ANI के 100 से अधिक ब्यूरो

      बता दें कि दक्षिण एशिया की प्रमुख मल्टीमीडिया समाचार एजेंसी की वेबसाइट के अनुसार, भारत, दक्षिण एशिया समेत दुनिया भर में ANI के 100 से अधिक ब्यूरो हैं।

      एलन मस्क के टेकओवर के बाद परेशानी बढ़ी

      गौरतलब है कि एलन मस्क ने जब से सोशल मीडिया कंपनी- ट्विटर की कमान संभाली है, कर्मचारियों की छंटनी के अलावा इसके यूजर ट्विटर प्लेटफॉर्म से संबंधित कई मुद्दों की कंप्लेन कर चुके हैं।

      ANI भारत की सबसे बड़ी एजेंसी

      नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों के बाद भर्ती नहीं हुई है, ऐसे में कम इंजीनियरों के साथ ट्विटर की सर्विस के बारे में चिंता बढ़ गई है। बता दें कि भारत की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी- ANI के 7.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+