ATM से पैसा नहीं निकलने से गुस्साए लोगों ने लात-घूसे से मशीन तोड़ी

बेंगलुरू। लगातार बैंकों के एटीएम में पैसे की कमी की वजह से लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। हालांकि बैंक इस बात को मानने से इनकार करते हैं कि एटीएम में पैसों की कमी है, लेकिन एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ देखा जा सकता है कि एटीएम के भीतर पैसा नहीं निकलने की वजह से लोग अपना गुस्सा अलग-अलग तरीके से निकाल रहे हैं। कस्टमर्स को देखा जा सकता है कि एटीएम से पैसा नहीं निकलने पर लोग एटीएम मशीन में लात-घूसे मारते हैं। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान सीसीटीवी में यह घटना बेंगलुरू में कैद हुई है।

atm

दरअसल जिस जगह यह एटीएम है वहां तकरीबन 20 एटीएम में तकनीकी खराबी की वजह से लोग पैसा निकालने में दिक्कत का सामना कर रहे हैं। इस एटीएम का जो कंपनी रखरखाव करती है उसका कहना है कि हम इन सभी एटीएम का रखरखाव करते हैं, लेकिन किसी तकनीकी कारण की वजह से पैसा निकालने में लोगों को दिक्कत हो रही है। जिसकी वजह से एक कस्टमर जब एटीएम पहुंचा और उसे एटीएम में पैसा नहीं मिला तो उसने मशीन पर लात और घूसे मारे।

एटीएम से पैसा नहीं निकलने की वजह से लोग इस कदर नाराज हैं कि कुछ जगहों पर लोगों ने कंप्यूटर की स्क्रीन तक तोड़ दी है। लोगों ने मशीन के अलावा एटीएम के कार्ड रीडर और कैश डिस्पेंसर को भी तोड़ दिया। रखरखाव रखने वाली कंपनी का कहना है कि यहां 13 मशीनों को नुकसान पहुंचाया गया है और पिछले आठ दिनों से हम इसे सही करने का काम कर रहे हैं। इन सभी मशीनों में लात-घूसे मारने की वजह से दिक्कत आई है। दरअसल एटीएम के आगे संवेदनशील सेंसर और मदरबोर्ड लगा होता है, जिसे नुकसान पहुंचाने से यह काम करना बंद कर देता है। कंपनी का कहना है कि अगर तार कट जाता है तो एटीएम काम करना बंद कर देता है। हम तमाम जगहों पर इस तरह के खराब एटीएम मशीन को लेकर जा रहे हैं और इसे सही कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- ज्यादा नंबर के बदले प्रोफेसर ने छात्रा से मांगा किस, गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+