नेहा धूपिया के पति ने 5 गर्लफ्रेंड्स के साथ शेयर की फोटो, बोले- कर लो जिसको जो करना है

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया इन दिनों रियलिटी शो 'रोडीज रिवोल्यूशन' में दिए अपने बयान को लेकर काफी ट्रोल हो रही हैं। इसी बीच नेहा के पति और अभिनेता अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। अपने इस पोस्ट के जरिए अंगद बेदी ने नेहा धूपिया को सपोर्ट किया है। फोटो शेयर कर अंगद ने कैप्‍शन में लिखा है- "सुन मेरी बात, ये रही मेरी पांच गर्लफ्रेंड्स, उखाड़ ले जो उखाड़ना है।" हालांकि अंगद बेदी ने इन पांचों ही तस्वीरों में नेहा धूपिया के साथ दिखाई दे रहे हैं। अंगद बेदी की इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

आपको बता दें, 'रोडीज' में फिलहाल ऑडिशंस चल रहे हैं। इस दौरान शो में आए एक कंटेस्टेंट ने बताया था कि उसने अपनी कथित गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था। 'रोडीज' में कंटेस्टेंट बताता है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था क्योंकि वह 5 अन्य लड़कों के साथ भी रिलेशनशिप में थी और उसे चीट कर रही थी। इस पर नेहा ने कंटेस्टेंट को सुनाते हुए कहा था, "यह जो तू बोल रहा है ना कि एक नहीं पांच लड़कों के साथ गई थी। सुन मेरी बात, यह उसका फैसला है, शायद तुझ में ही कोई कमी हो। लेकिन तुम्हें लड़की को थप्पड़ मारने का कोई अधिकार नहीं है"।

ये है वो VIDEO जिसमें कंटेस्टेंट कह रहा है गर्लफ्रेंड को थप्‍पड़ मारने की बात

नेहा के बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग उन्हें फेक फेमिनिस्ट बताते हुए ट्रोल करने लगे थे। यूजर्स ने बहुत सी तस्वीरें और मीम शेयर करते हुए नेहा की बात का विरोध किया और उनका जमकर मजाक उड़ाया था।

बाद में नेहा धूपिया ने भी लिखा इमोशनल पोस्‍ट

इस मामले पर नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक इमोनशल पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मैं पिछले पांच साल से रोडीज से जुड़ी हुई हूं और इसका हरपल एन्जॉय किया है। यह मुझे भारत के हर कोने में लेकर जाता है और यह मौका देता है कि मैं देश के रॉक स्टार्स के साथ मिलूं और काम कर सकूं। मैं यह पसंद और स्वीकार नहीं करती जो कि पिछले दो हफ्तों से हो रहा है। एक एपिसोड में मैंने हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई। एक प्रतिभागी ने बताया कि उसकी पार्टनर ने उसके साथ चीटिंग की और बदले में उसने उस लड़की पर हाथ उठा दिया। लड़की ने जो किया वो उसकी च्वॉइस थी। मैं चीटिंग का समर्थन नहीं करती और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुझे गलत समझ लिया गया, मैं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद हूं।'

मेरे पिता के निजी व्हाट्सएप पर कई गालियों से भरे मैसेज आए

नेहा ने आगे लिखा, दुर्भाग्यवश, मेरे ओपिनियन पर कई हफ्तों तक मेरा मजाक उड़ाया गया। मेरी एक पोस्ट पर 56,000 से ज्यादा कमेंट आए। मैं अब तक चुप थी, लेकिन अब मुझसे जुड़े मेरे करीबियों जैसे मेरा परिवार,मेरे दोस्त, मेरे सहकर्मी और यहां तक कि मेरे पिता के निजी व्हाट्सएप पर कई गालियों से भरे मैसेज आए। मेरी बेटी का पेज भी गालियों से भरा पड़ा है जो मुझे कतई बर्दाश्त नहीं।'

मैं फिजिकल एब्यूज के सख्त खिलाफ हूं

मैं फिजिकल एब्यूज के सख्त खिलाफ हूं

अपनी बात के अंत में नेहा ने कहा कि, 'मैं फिजिकल एब्यूज के सख्त खिलाफ हूं। चाहें जो भी हो मैं इसके खिलाफ हमेशा खड़ी रहूंगी। जाहिर है कि एक महिला के मुकाबले एक पुरुष के पास शारीरिक बल ज्यादा होता है। महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में एक बड़ी समस्या है। अगर कोई इसका शिकार है तो वो बेझिझक इसके खिलाफ आवाज उठाए। इस बात का ध्यान रखा जाए कि वे अकेले नहीं हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+