Andhra Train Accident: पीएम मोदी ने अश्विनी वैष्णव को किया फोन, MK स्टालिन बोले- दूसरा हादसा, जानिए बड़ी बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। इस दौरान आंध्र प्रदेश में अलामंदा और कंटकपल्ले खंड के बीच ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना का हाल जाना। पीएमओ कार्यालय से एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया कि पीएम ट्रेन हादसे प्रभावितों को परिवार के साथ हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने ट्रेन हादसे पर दुख जताया और उन्होंने याद दिलाया कि पिछले 6 महीने के भीतर ये दूसरा दर्दनाक रेल हादसा है।
आंध्र प्रदेश में हुए भीषण ट्रेन हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने लिखा कि अश्विनी वैष्णव से चर्चा हुई। अलामंदा और कंटाकापल्ले खंड के बीच दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन के पटरी से उतरने के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और प्रार्थना की कि घायल जल्द ही ठीक हो जाएं।

वहीं आंध्र प्रदेश के सीएम जगन ने कंटकपल्ली ट्रेन दुर्घटना की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने विजयनगरम जिले में और अधिकारियों को त्वरित राहत उपाय करने और सुनिश्चित करने का आदेश दिया। सीएमओ कार्यालय की ओर जारी एक बयान में कहा गया कि घायलों को शीघ्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। मुख्यमंत्री ने यथासंभव अधिक से अधिक एंबुलेंस भेजने को कहा।
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने रविवार को विजयनगरम जिले के कंटाकापल्ली के पास ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने राज्यपाल ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने बालासोर ट्रेन हादसे को याद करते हुए कहा कि पिछले 6 महीने में ये दूसरा ट्रेन हादसा है, जो बेहद दर्दनाक है। आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसे को लेकर सीएम एमके स्टालिन ने एक के बाद एक कई पोस्ट एक्स पर किए। जिसमें उन्होंने कहा कि जून 2023 में दुखद बालासोर ट्रेन दुर्घटना के कुछ ही महीनों बाद आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में ट्रेन टक्कर से बहुत व्यथित हूं। स्टालिन ने कहा, "मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बार- बार ऐसी घटनाओं का होना चिंताजनक है"।












Click it and Unblock the Notifications