VIDEO : अकेले छात्र पर टूट पड़े 'चार हैवान', Andhra Student Beaten की वीडियो वायरल होने के बाद 4 गिरफ्तार
Andhra Student Beaten का रूह कंपाने वाला प्रकरण सामने आया है। कॉलेज हॉस्टल में एक छात्र को पीटा गया और लोहे के डिब्बे से दागा गया। Andhra Student beaten video viral west godavari bhimavaram engineering college
Andhra Student Beaten की वीडियो वायरल हो रही है। आंध्र प्रदेश के प्राइवेट कॉलेज में साथियों ने एक छात्र की बेरहमी से पिटाई की है। हॉस्टल के कमरे में अकेले छात्र की पिटाई के अलावा हैवानियत से भरे कुछ छात्रों ने पीड़ित के बदन पर लोहे के डिब्बे से जलाने का भी नृशंस कृत्य भी किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में कॉलेज प्राचार्य और प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। बख्शे जाने की भीख मांगते छात्र पर दया न दिखाने और पिटाई के आरोपी छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। (सभी फोटो- वीडियो ग्रैब)

छात्र को हॉस्टल के कमरे में पीटा गया
आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश के भीमावरम में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र को हॉस्टल के कमरे में पीटा गया। उसके बदन पर लोहे के डिब्बे से जलाने के निशान (गर्म धातु से दागना) भी मिले हैं।

अकेले छात्र को लगातार मारते रहे हैवान
घटना की वायरल वीडियो में पीड़ित छात्र को दया की भीख मांगते, मदद की गुहार लगाते और माफी मांगते हुए देखा जा सकता है। हमलावर छात्र बिना कोई दया दिखाए अकेले छात्र को लगातार मारते रहते हैं। पीड़ित की शर्ट फटी हुई लग रही है।

कंप्यूटर साइंस फैकल्टी में पढ़ाई
रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित और सभी आरोपी छात्र एसआरकेआर इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साइंस फैकल्टी में पढ़ाई कर रहे हैं। यह घटना कथित तौर पर कुछ दिन पहले की है। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज हॉस्टल में अमानवीय हरकत का पर्दाफाश हुआ है।

पूरे शरीर पर चोट के निशान
एसआरकेआर इंजीनियरिंग कॉलेज में हैवानियत के मामले में एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित छात्र की पहचान अंकित के रूप में हुई है। छात्र के पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के सीने और हाथों पर भी चोट के निशान पाए गए हैं।

लाठी के अलावा पीवीसी पाइप से भी पिटाई
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में यह संदेह है कि चार हमलावर छात्रों ने पीड़ित अंकित की पिटाई के लिए लाठी के अलावा पीवीसी पाइप का भी इस्तेमाल किया। लोहे के गर्म बॉक्स का इस्तेमाल कर उसके शरीर को जलाया गया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस हैवानियत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
नीचे देखें वायरल वीडियो--
प्रिंसिपल और प्रबंधन से पूछताछ
लड़के निजी छात्रावास में रह रहे थे, लेकिन एसआरकेआर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल और प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। छात्रावास के कमरे के अंदर एक अकेले छात्र को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद चार आरोपी छात्रों को गिरफ्तार भी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications