YSR Jagananna Colonies : अधिकारियों को निर्देश, तेज गति से कराएं घरों का निर्माण

आंध्र प्रदेश में वाईएसआर जगन्ना कॉलोनी परियोजना के तहत घरों का निर्माण कराया जा रहा है। अधिकारियों को कहा गया है कि घरों का निर्माण तेज गति से कराया जाए।

गुंटूर, 7 मई : आंध्र प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना वाईएसआर जगन्ना कॉलोनी (YSR Jagananna Colonies) के तहत घरों का निर्माण तेज गति से किया जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। गुंटूर में जिला कलेक्टर वेणुगोपाल रेड्डी ने बताया, संबंधित अधिकारियों को लाभार्थियों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया है। कलेक्टर वेणुगोपाल रेड्डी ने बताया कि वाईएसआर जगन्ना कालोनियों में घरों के निर्माण में तेजी लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

cm jagan mohan reddy

उन्होंने फिरंगीपुरम में लेआउट का दौरा किया और शुक्रवार को निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण भी किया। इस अवसर कलेक्टर ने कहा कि फिरंगीपुरम में 17.96 एकड़ भूमि पर चार लेआउट स्थापित किए गए हैं और 625 लाभार्थियों को आवास स्थल आवंटित किए गए हैं. उन्होंने अधिकारियों को लेआउट पर पानी, बिजली और जल निकासी सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर वेणुगोपाल रेड्डी ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को लाभार्थियों को प्रोत्साहित करना चाहिए और वाईएसआर जगन्ना कालोनियों में घरों के निर्माण में तेजी लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

30 लाख घरों के निर्माण का टारगेट
आंध्र प्रदेश स्टेट हाउसिंग कॉरपोरेशन (APSHC) के तहत आती। इस योजना के तहत 4 साल में 30 लाख घरों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना के फेज एक में लगभग 27,000 करोड़ रुपये की लागत से 15 लाख घरों का निर्माण कराया जाना है। दूसरे चरण में 15 लाख घर और बनवाए जाएंगे। घरों का निर्माण वैसी जमीनों पर होगा जिसके लिए राज्य सरकार ने लोगों को पट्टे (House Site Pattas) दिए हैं। सरकार रिवर्स टेंडरिंग की प्रक्रिया के तहत लाभार्थियों को मार्केट रेट से कम दाम पर हाउसिंग मटीरियल मुहैया कराएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+