Appala Naidu Offer: 'लड़का होने पर गाय तो लड़की हुई तो मिलेंगे ₹50,000', इस सांसद के ऑफर ने मचाई खलबली

Andhra Pradesh, Appala Naidu Offer: आंध्र प्रदेश में जनसंख्या वृद्धि को लेकर एक अनोखी पहल शुरू की गई है। विजयनगरम से टीडीपी सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू ने अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने का ऐसा 'ऑफर' निकाला है, जिसने राज्य में खलबली मचा दी।

Andhra Pradesh

उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला तीसरे बच्चे के रूप में बेटी को जन्म देती है, तो उसे 50,000 रुपये मिलेंगे, जबकि बेटे के जन्म पर एक गाय उपहार में दी जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि यह इनाम सांसद अपने वेतन से देने वाले हैं, जिससे यह घोषणा और भी खास बन गई है।

कालीसेट्टी अप्पाला नायडू की यह घोषणा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। टीडीपी कार्यकर्ता इसे महिलाओं के लिए क्रांतिकारी कदम बताते हुए जमकर प्रचार कर रहे हैं। यहां तक कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (CM Chandrababu Naidu) ने भी अप्पाला नायडू की सराहना की और इसे महिलाओं के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

8 मार्च, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विजयनगरम के राजीव स्पोर्ट्स कंपाउंड में इस योजना की घोषणा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दक्षिण भारत में घटती जनसंख्या और उत्तर भारत में बढ़ती युवा आबादी पर चिंता भी जताई। उन्होंने कहा, "पहले मैं परिवार नियोजन का समर्थक था, लेकिन अब मेरा नजरिया बदल गया है, और मैं जनसंख्या बढ़ाने की वकालत कर रहा हूं।"

मातृत्व अवकाश की नई नीति

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मातृत्व अवकाश की सीमा को भी बढ़ाने का ऐलान किया। पहले यह सिर्फ दो बच्चों तक सीमित था, लेकिन अब यह सभी महिलाओं के लिए उपलब्ध होगा, चाहे उनके कितने भी बच्चे हों। इस फैसले से महिला कर्मचारियों को राहत मिलेगी और वे अपने पारिवारिक जीवन को बेहतर तरीके से संतुलित कर सकेंगी। माना जा रहा है कि इस बदलाव से राज्य की जनसांख्यिकी पर बड़ा असर पड़ेगा और सामाजिक समानता को भी बढ़ावा मिलेगा।

कौन हैं अप्पाला नायडू?

कालीसेट्टी अप्पाला नायडू पहले एक पत्रकार थे और 25 सालों से टीडीपी से जुड़े हुए हैं। 2024 का चुनाव उनका पहला चुनाव था, जिसमें उन्होंने पार्टी के लिए जी-जान लगा दी। वह पार्टी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देने के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी इस पहल को पार्टी के भीतर भी काफी सराहना मिल रही है।

आंध्र प्रदेश में मची खलबली

कालीसेट्टी अप्पाला नायडू की इस घोषणा ने राज्य में खलबली मचा दी। कुछ लोग इसे जनसंख्या वृद्धि के लिए सकारात्मक पहल मान रहे हैं, तो कुछ इसे लैंगिक भेदभाव के रूप में देख रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि बेटे के जन्म पर गाय देने और बेटी के जन्म पर नकद राशि देने का प्रावधान पक्षपातपूर्ण है। साथ ही, सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह योजना महिलाओं पर अधिक बच्चे पैदा करने का दबाव डालेगी? क्या यह नीति जनसंख्या नियंत्रण के मौजूदा प्रयासों के खिलाफ जाएगी?

वहीं, इस पहल के बाद आंध्र प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुद्दा आने वाले दिनों में और गरमाएगा। टीडीपी का कहना है कि यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण और परिवारों को सहयोग देने के लिए बनाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+