आंध्र प्रदेश: हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में दर्दनाक हादसा, विशालकाय क्रेन गिरने से 11 लोगों की मौत
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में एक विशालकाय क्रेन के गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। विशाखापट्टनम जिला कलेक्टर विनय चंद ने मामले की पुष्टि की। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें क्रेन को गिरते हुए देखा जा सकता है। क्रेन पर लगभर 30 लोगों के सवार होने की वजह से इस आदसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।
Recommended Video
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक घायल कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है, वहीं सभी 11 लोगों की मौत क्रेन गिरने से हुई है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रेन की ऊंचाई लगभग दस मंजिला है और जिस समय वह गिरता है लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है। क्रेन का बैलेंस कैसे बिगड़ा इस बात की जानकारी नहीं है घटना स्थल से शवों को बाहर निकाला गया है।
#WATCH A crane collapses at Hindustan Shipyard Limited in Visakhapatnam, Andhra Pradesh. 10 dead and 1 injured in the incident, says DCP Suresh Babu. pic.twitter.com/BOuz1PdJu3
— ANI (@ANI) August 1, 2020
सीएम
ने
दिया
तत्काल
कार्रवाई
का
निर्देश
जिला
कलेक्टर
विनय
चंद
ने
बताया
कि
एक
नई
क्रेन
चालू
की
जा
रही
थी।
इसे
पूर्ण
पैमाने
पर
संचालन
में
लाने
के
लिए
ट्रायल
रन
किया
जा
रहा
था।
हमने
हिंदुस्तान
शिपयार्ड
के
भीतर
और
प्रशासन
से
एक
उच्च-स्तरीय
समिति
से
भी
पूछताछ
का
आदेश
दिया
है।
इस
दर्दनाक
घटना
पर
आंध्र
प्रदेश
के
मुख्यमंत्री
वाईएस
जगनमोहन
रेड्डी
की
भी
प्रतिक्रिया
सामने
आई
है।
उन्होंने
विशाखापत्तनम
के
जिला
कलेक्टर
और
शहर
के
पुलिस
आयुक्त
को
क्रेन
दुर्घटना
की
घटना
में
तत्काल
कार्रवाई
करने
का
निर्देश
दिया
है।
A new crane was being commissioned.Trial run was being conducted to bring it into full-scale operation. We've also ordered inquiry both from within Hindustan Shipyard & also a high-level committee from administration:Vizag District Collector Vinay Chand on crane collapse incident pic.twitter.com/O9KicMHMp7
— ANI (@ANI) August 1, 2020
यह भी पढ़ें: कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर के ब्लास्ट होने से कोरोना संक्रमित की मौत, प्रशासन ने बताया अफवाह