क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

आंध्र प्रदेश: गोदावरी नदी में पलटी 61 सैलानियों से भरी नाव, 12 की मौत, 10 लाख मुआवजे का ऐलान

Google Oneindia News

नई दिल्‍ली। आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में एक नौका के पलट जाने से करीब 12 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक करीब 10 लोगों को बचा लिया गया है। नाव में 61 लोग सवार थे। फिलहाल 30 सदस्यीय एनडीआरएफ की दो टीमें मौके के लिए रवाना हुई हैं। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने जिले के सभी उपलब्ध मंत्रियों को घटना स्थल पर बचाव कार्यों की निगरानी करने का आदेश दिया है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को इस क्षेत्र में सभी नौका विहार सेवाओं को तत्काल निलंबित करने का भी निर्देश दिया है।

आंध्र प्रदेश: गोदावरी नदी में पलटी 61 सैलानियों से भरी नाव, 12 की मौत, 10 लाख मुआवजे का ऐलान

Recommended Video

Godavri river में नाव डूबने से 7 की मौत । वनइंडिया हिंदी

एक हेलीकॉप्टर को भी रवाना किया गया है ताकि नाव के ठिकाने का पता लगाया जा सके। घटना से दुखी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने मृतक के परिवार के लिए 10 लाख रुपये की मुआवजा राशि की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों को घटना के बारे में पल-पल की अपडेट लेते रहने के लिए भी निर्देश दिया है।

पिछले एक हफ्ते से भारी बारिश के कारण एक बार फिर गोदावरी नदी में बाढ़ आयी हुई है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने स्थानीय मंत्रियों और विधायकों को निर्देश दिया है कि वे राहत कार्यों की निगरानी करें। आंध्र प्रदेश टूरिज्म डिपार्टमेंट के दो नाव को मौके पर भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री ने गोदावरी नदी में चल रहे सभी नावों के लाइसेंस कैंसिल करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे नदी चल रही सभी नावों की गहन जांच कराएं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में रविवार को हुए एक भयानक नौका हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। मोदी ने नौका हादसे पर दुख प्रकट करते हुए संदेश दिया, आन्ध्र प्रदेश के पूर्व गोदावरी में एक नौका के पलटने के हादसे बेहद दुखी हूं। पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। लोगों को बचाने के लिए राहत अभियान चलाया जा रहा है। उधर, राज्य के मुख्य सचिव एल वी सुब्रह्मण्यम ने पूर्वी गोदावरी के जिला कलेक्टर मुरलीधर रेड्डी से बात की और घटना के बारे में जानकारी ली है। साथ ही मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि नाव दुर्घटना के शिकार लोगों का पता लगाने के लिए एक हेलिकॉप्टर की सेवा ली जाए।

Comments
English summary
Andhra Pradesh: 12 dead as tourist boat capsizes in Godavari river .
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X