आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम में Vande Bharat Express Train के ऊपर हुआ पथराव, खिड़की का शीशा भी हुआ क्षतिग्रस्त
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में कुछ अराजक तत्वों द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ऊपर पथराव कर दिया, जिससे C-8 कोच का शीशा टूट गया। इस बात की जानकारी आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी कर दी गई है।

Vande Bharat Express Train के ऊपर पथराव की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम का है, यहां बुधवार को अराजकतत्वों द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ऊपर पथराव कर दिया। जिससे ट्रेन के कोट C-8 की खिड़की का शीशा टूट गया।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ऊपर हुए पथराव की सूचना एक आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी कर दी गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर पिछले तीन महीने में तीसरी बार पथराव की घटना सामने आई है।
अराजकतत्वों द्वारा ट्रेन पर पथराव के कारण सी-8 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। जिसकी वजह से ट्रेल लेट हो गई। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को विशाखापत्तनम से सुबह 05:45 बजे रवाना होना था, लेकिन अब यह 09:45 बजे रवाना की जाएगी।
बता दें, इससे पहले जनवरी में कांचरापलेम के पास ट्रेन पर मेंटेनेंस के दौरान पथराव हुआ था, जिससे उसके एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। यह ट्रेन सिकंदराबाद से विशाकापट्टनम के बीच दौड़ेती है।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ऊपर पथराव होने पर मंडल रेल प्रबंधक अनूप कुमार सत्पथी ने कहा था कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ संदिग्धों की पहचान की है। आरपीएफ उन पर नजर बनाए हुए है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video

इस घटना में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की प्रारंभिक जांच से पता चला कि कंचारपालेम में कोच परिसर के पास खेल रहे कुछ युवाओं ने शरारत में ट्रेन के एक डिब्बे पर पथराव किया, जिससे उसकी खिड़की का शीशा टूट गया। विशाखापत्तनम पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इलाके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया।












Click it and Unblock the Notifications