आंध्रा में सीट शेयरिंग पर बनी बात! 6 पर BJP तो TDP 17 सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव, जानें JSP का हाल?

आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगियों ने सोमवार को लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया। समझौते के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) छह लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि एन चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) 17 संसदीय और 144 राज्य सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

समझौते के तहत अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (जेएसपी) को लड़ने के लिए दो लोकसभा सीटें और 21 विधानसभा सीटें मिलीं। आपको बता दें कि राज्य में 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटें हैं।

Andhra Pradesh News

गहन मंथन के बाद बनी बात
आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सहित बीजेपी नेतृत्व के बीच व्यस्त चर्चा चली। 9 मार्च को दिल्ली में एक बैठक में टीडीपी की एनडीए में वापसी को अंतिम रूप दिया गया। सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप देने के लिए एक और बैठक सोमवार को अमरावती में हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेकावत, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, टीडीपी प्रमुख नायडू और जेएसपी अध्यक्ष पवन कल्याण मौजूद थे।

2024 का चुनाव पहली बार होगा, जब तीन पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ रही हैं । 2014 में, जब टीडीपी और बीजेपी ने मिलकर चुनाव लड़ा था, तब जनसेना उनकी बाहरी सहयोगी थी।

सीट-बंटवारे का फॉर्मूला

  • दल : लोकसभा सीटें : विधानसभा सीटें
  • बीजेपी : 6 : 10
  • टीडीपी : 17 : 144
  • जेएसपी : 2 : 21

चंद्रबाबू नायडू ने मांगा जनता का साथ
आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि अमरावती में बीजेपी, टीडीपी और जेएसपी ने सीट बंटवारे का जबरदस्त फॉर्मूला बना गया है। मैं आंध्रा की जनता से इस गठबंधन और सीट बंटवारे पर अपनी आशीर्वाद बरसाने की मांग करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+