आंध्र प्रदेश: नारा लोकेश ने कहा, 'हर कदम पर पिछड़े वर्ग के साथ खड़ी है टीडीपी'

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश ने एक बार फिर जोर देकर कहा है कि उनकी पार्टी आंध्र प्रदेश में पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए लड़ती रही है और आगे भी आवाज उठाती रहेगी।

मीडिया से बात करते हुए नारा लोकेश ने कहा कि आप लोग टीडीपी का इतिहास उठाकर देख लीजिए, ऐसा कोई मौका नहीं होगा, जब हमारी पार्टी पिछड़े वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए खड़ी ना मिली हो।

Nara Lokesh

नारा लोकेश ने कहा, 'एनटीआर के कार्यकाल के दौरान टीडीपी की सरकार ने पिछड़े वर्ग को राजनीतिक दायरे में लाने में अहम भूमिका निभाई। उनके लिए 24 फीसदी आरक्षण लागू कर एक ऐसा फैसला लिया, जो हमेशा याद किया जाएगा। इसके बाद जब चंद्रबाबू नायडू की सरकार बनी तो पिछड़े वर्ग के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए ये आरक्षण बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया गया।'

टीडीपी महासचिव ने आगे कहा, 'टीडीपी सरकार की तरफ से उठाए गए ये कदम इसी बात के संकेत हैं कि उनकी पार्टी पिछड़े वर्ग के लिए पूरी तरह समर्पित है। इसके अलावा समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने वाली समावेशी नीतियों को लेकर भी पार्टी प्रतिबद्ध है। लेकिन, राज्य की मौजूदा सरकार द्वारा दलितों पर भी हमला किया जा रहा है। सरकार कह कुछ रही है और कर कुछ रही है।'

नारा लोकेश ने जगन मोहन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, 'सरकार दावे करती है कि वो पिछड़े वर्ग के साथ खड़ी है, लेकिन हकीकत में वो उन्हें धोखा दे रही है। पिछड़े वर्ग के लिए विदेशी शिक्षा योजना बंद कर दी गई। अगर टीडीपी सत्ता में आती है, तो हम मछुआरों के हितों को प्रभावित करने वाले 217 सरकारी आदेशों को हटाएंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+