पुल से धक्का देने के बाद 13 साल की लड़की के साथ हुआ 'चमत्कार'! मां के प्रेमी ने रची हत्या की साजिश
Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से डरा देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 13 साल की लड़की को उसकी मां के प्रेमी ने सेल्फी लेने के बहाने पुल के नीचे से धक्का दे दिया, हालांकि लड़की चमत्कारिक रूप से जिंदा बच गई, जिसने पूरी घटना का खुलासा किया।
जानकारी के मुताबिक कीर्तना नाम की लड़की को उसकी मां पुप्पाला सुहासिनी (36) और बहन जर्सी (1) के साथ रविवार सुबह गोदावरी नदी में मां के प्रेमी ने पुल से धक्का दे दिया था। बच्ची ने पुल से गिरने के बाद एक प्लास्टिक के पाइप को पकड़ लिया, और फिर मोबाइल के जरिए पुलिस को कॉल कर मदद मांगी।

मां के लिव-इन पार्टनर ने दिया धक्का
हैरान कर देने वाली घटना रविवार (6 अगस्त) तड़के रावुलापलेम गौतमी पुल की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उलवा सुरेश नाम का आरोपी लड़की की मां का लिव-इन पार्टनर था। उसने लड़की और उसकी एक साल की सौतेली बहन और उनकी मां को घुमाने ले गया था।
बताया जा रहा है कि जैसे ही तीनों लोग पुल के पास आए तो उसने उन्हें रावुलापलेम गौतमी पुल से धक्का दिया, कीर्तन पुल के बगल में एक प्लास्टिक केबल पाइप के पास गिर गई और उसे पकड़ने में सफल रहीं। लटकते समय उसने अपनी जेब से अपना सेल फोन निकाला और पुलिस से मदद मांगने के लिए 100 नंबर डायल किया।
मां और एक साल की बच्ची लापता
दुर्भाग्य से उसकी मां और एक साल का बहन पानी में बह गई, जो अभी तक लापता है। वहीं पुलिस लड़की को बचाने में सफल रही। रावुलापलेम पुलिस ने कहा, "रविवार सुबह करीब 3.50 बजे हमें मदद के लिए एक कॉल आई। हम सुबह 4 बजे मौके पर पहुंचे और जैसा कि हमने देखा एक लड़की खतरनाक स्थिति में पुल की पाइप लाइन से चिपकी हुई थी।"
रावुलापलेम पुलिस ने हाईवे मोबाइलकर्मियों के साथ मिलकर लड़की को बचाया। पुलिस द्वारा बचाए जाने के बाद कीर्तना ने कहा, "सुरेश, जो मेरी मां के साथ रहता है, हमें राजामहेंद्रवरम ले गया। उसने सेल्फी लेने के बहाने रावुलापलेम ब्रिज पर कार रोकी और हम तीनों को गोदावरी नदी में धक्का दे दिया।"
ऐसे संपर्क में आई महिला
पुलिस ने बताया कि लड़की की मां सुहासिनी एक होटल में काम करने के दौरान उलवा सुरेश के संपर्क में आईं थी। जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध चला और कुछ समय बाद सुहासिनी ने एक लड़की को जन्म दिया, जो अब एक साल की थी।
इधर, पुलिस ने दो टीमें बनाई है, जिसमें से एक लापता 36 वर्षीय सहसिनी और एक वर्षीय जर्सी की तलाश में जुटी है, जबकि दूसरी टीम आरोपी सुरेश को गिरफ्तार करने के लिए काम कर रही है।
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 48 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 5 March: कल का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड -
Trump Policy: ईरान के बाद अब इस 'पड़ोसी' देश पर अटैक करेगा अमेरिका! व्हाइट हाउस से ट्रंप ने दिया खतरनाक संकेत -
Gold Silver Rate Today: चांदी 26,000 सस्ती, 10 ग्राम सोना 7000 लुढ़का, खरीदारी से पहले देख लें लेटेस्ट रेट -
24 साल की Ramya के कातिलाना Video देख लोगों के छूटे पसीने, बेचा अचार फिर किया ऐसा काम, इंटरनेट पर मची तबाही -
UPSC Result: कौन हैं राजा मोहिद्दीन, UPSC टॉप-10 में इकलौते मुस्लिम की कहानी, 53 मुसलमान कैंडिडेट्स भी सफल -
Anuj Agnihotri: AIIMS से IAS तक का सफर, अनुज अग्निहोत्री बने UPSC टॉपर, पहले ही एटेम्पट में किया कमाल! -
IAS Success Story: परचून के दुकानदार की बेटी IPS से बनी IAS, UPSC में 9वीं रैंक- Astha Jain की कहानी -
Video:'ये सब संजय झा और ललन सिंह का किया धरा है', नीतीश के राज्यसभा पर साले अनिल का चौंकाने वाला खुलासा -
IAF Su‑30 MKI Fighter Jet: असम में लापता लड़ाकू विमान के दोनों पायलट शहीद, रात 1 बजे मिला प्लेन का मलवा -
PM Kisan: बिना फिंगरप्रिंट के होगा वेरिफिकेशन और खाते में आ जाएगी किस्त! ऐसे डाउनलोड करें पीएम किसान मोबाइल ऐप -
66 की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं ये फेमस एक्ट्रेस? लोगों ने पूछा- कौन है बच्चे का बाप? फिर वायरल फोटो का ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications