आंध्र प्रदेश: मंत्री मेरुगु नागार्जुन का दावा- हाशिए पर रहने वाले समुदाय जगन सरकार में बिना किसी डर रह रहे
आंध्र प्रदेश में इस साल जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य की सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) चुनाव में जीत हासिल करने के लिए प्रचार अभियान में जुट चुकी है। वाईएसआरसीपी ने सामाजिक साधिकार बस यात्रा के 42वें दिन दो जगहों पर जनसभाएं आयोजित कर शक्ति प्रदर्शन किया।

सीएम जगन मोहन की पार्टी ने पूर्वी गोदावरी जिले में राजनगरम निर्वाचन क्षेत्र और अनंतपुर जिले में उरावकोंडा निर्वाचन क्षेत्र में ये जनसभाएं की। राजानगरम निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित सभा को मंत्री मेरुगु नागार्जुन को संबोधित करते हुए जगन सरकार की जहां जमकर तारीफ की वहीं विपक्षी टीडीपी की जमकर आलोचना की।
इसके साथ ही जगन सरकार के मंत्री ने राजानगरम में हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लिए सामाजिक न्याय में बाधा डालने के लिए तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू की आलोचना की।
मंत्री मेरुगु नागार्जुन ने विपक्षी टीडीपी पर हमला करते हुए कहा नायडू के शासन में सामाजिक प्रगति रुक गई। दलितों को हमलों, अत्याचारों, क्रूरता और बेदखली का सामना करना पड़ा। मंत्री ने आरोप लगाया कि चंद्रबाबू नायडू ने खुले तौर पर दलित के रूप में जन्म लेने की वांछनीयता पर सवाल उठाया और बीसी को धमकी दी।
मंत्री नागार्जुन ने आरोप लगाया कि एक पत्र में यहां तक नायडू ने कहा कि बीसी न्यायाधीश बनने के लायक नहीं हैं। इसके साथ ही मंत्र नागार्जुन ने दावा किया कि आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के शासन में हाशिए पर रहने वाले समुदाय अब बिना किसी डर के रह रहे हैं।
मंत्री ने कहा 2014 में, तीन दल एक साथ आए और 600 से अधिक वादे किए जो अधूरे रह गए। अब, जन सेना पार्टी (जेएसपी) के अध्यक्ष पवन कल्याण, जिन्होंने कभी नायडू की आलोचना की थी, फिर से उनके साथ जुड़ रहे हैं। मंत्री जर्नादन ने कहा एससी, एसटी, बीसी और अल्पसंख्यक समुदायों के कंधों पर एक बार फिर से उन सभी को सबक सिखाने की जिम्मेदारी है।












Click it and Unblock the Notifications