एवेंजर्स इनफिनिटी फिल्म देखते हुए थियेटर में शख्स की मौत, पुलिस ने बताई ये वजह
पुलिस के मुताबिक मामला कडापा जिले के प्रोद्दातुर का है। प्रोद्दातुर पुलिस के मुताबिक बाशा नाम का शख्स कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करता था
Recommended Video

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के कडापा जिले में फिल्म देखने के दौरान एक शख्स की मौत हो गई। वो थियेटर में एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर (3डी) देखने गया था। लेकिन जब मूवी खत्म होने के बाद भी नहीं उठा तो थिएटर में काम करने वाले लोग उसके पास गए। जब उसका 3डी ग्लास निकाला तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। शख्स के मौत के पीछे की वजह कार्डिएक अरेस्ट बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मामला कडापा जिले के प्रोद्दातुर का है। प्रोद्दातुर पुलिस के मुताबिक बाशा नाम का शख्स कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करता था। उसने तय किया कि थियेटर में मूवी देखकर मजदूर दिवस सेलिब्रेट करेगा। जब मूवी खत्म हुई तो लोग सीट से उठने लगे। लेकिन बाशा बैठा रहा। थिएटर स्टाफ को लगा कि वो फिल्म के क्रेडिड्स सीन देख रहा है। लेकिन क्रेडिट्स सीन खत्म होने के बाद भी जब वो नहीं उठा तो लोग उसके पास गए।
जब बाशा का 3डी ग्लास हटाया गया तो पता चला कि उसकी डेथ हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक ये नेचुरल डेथ या कार्डिक अरेस्ट का मामला हो सकता है। पुलिस को थिएटर के आसपास किसी तरह की आपत्तिजनक चीजें नहीं मिली है। शुरुआती जांच में ये प्राकृतिक मौत का मामला लग रहा है। फिर भी पुलिस की जांच जारी है। आपको बता दें कि ऐसा ही एक मामला राजस्थान में भी देखने को मिला था।












Click it and Unblock the Notifications