PSLV-C55 Launch: अंतरिक्ष में ISRO बैक-टू-बैक रच रहा कीर्तिमान, सिंगापुर के दो सैटेलाइट सफतापूर्वक लॉन्च

इसरो ने श्रीहरिकोटा से सिंगापुर के दो उपग्रहों के साथ अपना पीएसएलवी-सी55 लॉन्च किया। ये मिशन पूरी तरह से सफल रहा, जिस पर इसरो चीफ ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी।

isro

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) स्पेस सेक्टर में लगातार नए कीर्तिमान रच रहा, जहां शनिवार को भी उसने श्रीहरिकोटा से सिंगापुर के दो उपग्रहों के साथ अपना पीएसएलवी-सी55 लॉन्च किया। ये मिशन पूरी तरह से सफल रहा है।

इसरो की इस सफलता पर उसके प्रमुख एस सोमनाथ ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने पूरी टीम को इस कामयाब मिशन के लिए बधाई दी। इसरो के ऑफिस में मौजूद सभी लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बधाई, PSLV-C55/TeLEOS-2 मिशन सफल रहा। उसने दोनों सैटेलाइट को संबंधित ऑर्बिट में स्थापित कर दिया है।

इसरो के मुताबिक इस मिशन में प्राइमरी सैटेलाइट TeLEOS-2 को लॉन्च किया गया, जिसका वजन 741 किलोग्राम है। इसके अलावा दूसरा उपग्रह Lumelite-4 16 किलोग्राम का है। रॉकेट ने दोनों सैटेलाइट को पूर्व की ओर झुकाव वाली कक्षा में स्थापित कर दिया।

इसरो ने आगे बताया कि TeLEOS-2 को सिंगापुर सरकार और सिंगापुर टेक्नोलॉजीज इंजीनियरिंग लिमिटेड के बीच साझेदारी के तहत विकसित किया गया है। एक बार जब ये सैटेलाइट पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा, तो ये इमेजरी जरूरतों को पूरा करेगा।

वहीं दूसरी ओर ल्यूमलाइट-4 को इंस्टीटयूट फॉर इंफोकॉम रिसर्च और सिंगापुर के राष्ट्रीय विश्वविद्यालय ने मिलकर तैयार किया है। इसका उद्देश्य शहर-राज्य की समुद्री सुरक्षा को बढ़ाना है।

Poem को भी साथ ले गया
PSLV-C55 यान दो सैटेलाइट के साथ एक कक्षीय प्रायोगिक मॉड्यूल Poem को भी साथ ले गया। POEM का फुल फॉर्म पीएसएलवी ऑरबिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल होता है। POEM मॉड्यूल प्रक्षेपण यान PSLV-C55 का चौथा चरण है, जिसका उद्देश्य वैज्ञानिकों को कक्षा में ही प्रयोग करने के अवसर प्रदान करना है।

ऐसे होगा उपयोग
पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) चार चरणों वाला रॉकेट है, जिसके पहले तीन चरण तो महासागर में गिर जाते हैं, लेकिन अंतिम या चौथा चरण जिसे PS4 भी कहते हैं, सैटेलाइट को अपनी कक्षा पहुंचाने के बाद केवल एक अंतरिक्ष का कचरा भर रह जाता है। अब इसी के ऊपर प्रयोग करने के लिए POEM का उपयोग किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+