जगन सरकार जनजातीय समुदाय के कल्याण को प्रतिबद्ध, मेलियापुत्ती में बनेगा ITDA

आंध्र प्रदेश की सरकार जनजातीय समुदाय के लोगों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है। इसी के मद्देनजर सरकार ने मेलियापुत्ती गांव में एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी (आईटीडीए) स्थापित करने का फैसला लिया है।

andhra pradesh govt

Andhra Pradesh Govt मेलियापुत्ती में एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी (ITDA) स्थापित करने की योजना बना रही है। सीतामपेटा में भी आईटीडीए स्थापित किया गया था, लेकिन राज्य में जिलों के पुनर्गठन के बाद नवगठित पार्वतीपुरम मान्यम जिले में इसका विलय हो गया है।

सीतामपेटा में लगभग 1.5 लाख की आबादी है। 1200 से अधिक जनजातीय बस्तियां हैं। इनमें 20 जनजातीय उप-योजना मंडल शामिल हैं। सीतामपेटा, भामिनी, वीरघट्टम और पालकोंडा मंडलों को पार्वतीपुरम में मिला दिया गया था। बाकी जनजातीय आबादी मेलियापुत्ती, पटपटनम के कुछ हिस्सों, हीरामंडलम और पटपटनम विधानसभा क्षेत्र के कोट्टुरु में है, जिसकी आबादी 2.5 लाख है और लगभग 1.5 लाख पंजीकृत मतदाता हैं।

आंध्र प्रदेश में आठ ITDA हैं। इनमें पदेरू, सीतामपेटा, पार्वतीपुरम, रामपचोदवरम, कोटारामचंद्रपुरम या केआर पुरम, चिंटुरु, नेल्लोर और श्रीशैलम शामिल हैं। इन ITDAs के दायरे में लगभग 66 मंडल आते हैं। सूत्रों ने कहा कि अब नई आईटीडीए मेलियापुत्ती जल्द ही सूची में शामिल होगी। वाईएसआर कांग्रेस के एक विधायक ने बताया कि सीएम जगन ने नए ITDA के बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+