Andhra Pradesh: गिरफ्तारी के बाद चंद्रबाबू नायडू से CID ने पूछे तीखे सवाल, जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप

Chandrababu Naidu Arrest: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को शनिवार को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वो नंदयाला दौरे पर थे और बस में ठहरे हुए थे।

पूर्व सीएम को तथाकथित कौशल विकास घोटाला मामले में एसआईटी और सीआईडी ने सुबह-सुबह ही गिरफ्तार किया था। वहीं अमरावती में नायडू के परिवार के सदस्य उनसे मिलने एसआईटी कार्यालय पहुंचे। इस बीच सीआईडी पूछताछ में क्या-क्या हुआ, जानिए...

Chandrababu Naidu Arrest: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को शनिवार को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वो नंदयाला दौरे पर थे और बस में ठहरे हुए थे। पूर्व सीएम को तथाकथित कौशल विकास घोटाला मामले में एसआईटी और सीआईडी ने सुबह-सुबह ही गिरफ्तार किया था। अपनी गिरफ्तारी के बाद नायडू ने कहा कि वह राज्य के लोगों के हितों की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान करने के लिए तैयार हैं। वहीं पुलिस उन्हें विजयवाड़ा शिफ्ट कर दिया है। इस बीच उनसे पूछताछ में क्या हुआ, जानिए... सीआईडी ने नायडू से पूछे 20 सवाल

सीआईडी ने नायडू से पूछे 20 सवाल

सूत्रों के अनुसार चंद्रबाबू जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वह अधिकारियों द्वारा पूछे गए किसी भी सवाल का ठीक से जवाब नहीं दे रहे हैं। सीआईडी अधिकारियों ने कौशल विकास घोटाले में अनियमितताओं से जुड़े उनसे 20 सवाल पूछे।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बीच-बीच में जब सीआईडी अधिकारी लगातार सवाल पूछते रहे थे तो चंद्रबाबू अपना आपा खो बैठे, लेकिन जब अफसरों ने कौशल विकास में अनियमितताओं और हवाला लेनदेन के बारे में विस्तार से बताया तो उनके चेहरे के भाव गंभीर हो गए।

अपनी भूमिका से नायडू का इनकार

सीआईडी अधिकारियों ने उस समय अधिकारियों द्वारा लिखी गई नोट फाइलें दिखाईं लेकिन उन्होंने किसी भी अपनी भूमिका से साफ इनकार कर दिया। सीआईडी अधिकारियों ने चंद्रबाबू पीएस पेंड्याला श्रीनिवास और शेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के बीच चंद्रबाबू व्हाट्सएप चैट भी दिखाई। जब चंद्रबाबू से चैट के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई।

सहयोग नहीं करने का आरोप

ज्यादातर सवालों पर चंद्रबाबू का जवाब 'क्या? मुझे नहीं पता, मुझे याद नहीं है' होता था। आरोप है कि वो एजेंसियों के साथ सहयोग नहीं कर रहा है। जब उनको नोट फाइलें दिखाई गईं, तो या तो वो अंजाम बन जाते या फिर चुप्पी साध लेते। इतना ही नहीं जवाब देने से इंकार कर देते। अधिकारियों ने दावा किया है कि कुछ धनराशि चीन की कंपनियों को ट्रांसफर की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+