आंध्र प्रदेश में पूर्व जगन सरकार में Egg puff पर खर्च हुए 3.62 करोड़, CMO एक दिन में डकार रहा था 993 पफ

Andhra Pradesh egg puff controversy: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री जगन मोहन की सरकार फिर सवालों के घेरे में हैं क्‍योंकि जगन के राज में हुई फिजूलखर्ची का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आंध्र प्रदेश में पिछली सरकार में एग पफ पर बीते पांच सालों में 3.62 करोड़ रुपये खर्च किए हैं!

इस लिहाज से एम पफ पर आने वाला सालाना खर्च 72 लाख रुपये बैठता है, यानी मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा रोजाना 993 एग पफ खाए गए। इस दौरान कुल मिलाकर करीब 18 लाख एग पफ खाए गए।

jagan mohan

इस खुलासे के बाद एक बार फिर पूर्व सीएम जगन राजनीतिक विरोधियों के निशाने पर आ चुके हैं। आलोचकों ने सोशल मीडिया पर उनकी पार्टी को ट्रोल कर रहे हैं। अंडे के पफ पर होने वाले खर्च को सरकारी फ़िज़ूलखर्ची का एक बड़ा उदाहरण है। यह घटना सुरक्षा कर्मियों, रुशिकोंडा पैलेस जैसी निर्माण परियोजनाओं और व्यक्तिगत यात्राओं के लिए विशेष उड़ानों और हेलीकॉप्टरों के उपयोग पर ख़र्च के पिछले आरोपों के बाद हुई है।

सरकारी खर्च जांच के दायरे में

अंडे के पफ पर होने वाले खर्च के बारे में खुलासा होने से आंध्र प्रदेश में सरकारी खर्च पर बहस तेज हो गई है। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या इस तरह के खर्च उचित हैं, खासकर जब राज्‍य वित्तीय संकट झेल रहा था। विपक्ष ने इस मौके का फायदा उठाकर जगन मोहन रेड्डी के प्रशासन की आलोचना की है और कहा है कि वे इस तरह के खर्च को बेकार का खर्च मानते हैं।

एक दिन में सीएमओ खा रहा था 993 एग पफ

रिपोर्ट के अनुसार, सीएमओ द्वारा प्रतिदिन 993 एग पफ्स की खपत सरकार के भीतर वित्तीय जिम्मेदारी के व्यापक मुद्दे को उजागर करती है। इस आंकड़े ने लोगों की भौंहें चढ़ा दी हैं और सार्वजनिक धन के उपयोग में अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की है।

पूर्व सीएम जगर मोहन पर ये भी है आरोप

बता दें आंध्र प्रदेश की पिछली जगन सरकार की एग पफ विवाद कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि जगन मोहन रेड्डी के कार्यकाल के खिलाफ आरोपों में ये एक इजाफा है। जगन मोहन सरकार पहले ही विभिन्न खर्चों के लिए आलोचना सह रही है। इनमें जगन की सिक्‍योरिटी पर अंधाधुंध खर्च, शानदार घर का निर्माण और परिवार के साथ शार्ट और लॉग हॉलीडे ट्रिप के लिए निजी हवाई यात्राएं भी शामिल है। वहीं इस ताजा खुलासे ने आग में घी डालने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+