आंध्र प्रदेश: साइबर क्राइम से लड़ने के लिए बनेगी यूनिट,जल्द साइबर डेटा एनालिटिकल सेंटर का होगा उद्घाटन
विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के डीजीपी केवी राजेंद्रनाथ रेड्डी ने शनिवार को कहा कि पुलिस विभाग जल्द ही विजयवाड़ा में एक साइबर डेटा एनालिटिकल सेंटर का उद्घाटन करेगा। शनिवार को डीजीपी ने श्री सत्य साईं जिले के पुट्टपर्थी स्थित जिला पुलिस मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी थानों को सेंटर से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक पुलिस यूनिट को अन्य राज्यों के डेटा सेटरों से जानकारी प्राप्त करने के लिए एक यूनिक यूजर आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा।

डीजीपी ने कहा कि पुलिस विभाग पहले से ही जिला स्तर पर पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दे रहा है। वहीं डीजीपी ने अनंतपुर रेंज के डीआईजी एम रवि प्रकाश और अनंतपुर और श्री सत्य साईं जिले के एसपी फकीरप्पा कागिनेली और राहुल देव सिंह के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने उनसे अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों पर ध्यान देने को कहा।
डीजीपी ने पुलिस को बेसिक पुलिसिंग के तहत बीट पेट्रोलिंग बढ़ाने और अपराध दर कम करने को कहा। उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में बैरिकेड्स और गेट लगाने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उपलब्ध जनशक्ति का उपयोग करने का निर्देश दिया। डीजीपी ने कहा कि धोखाधड़ी और सड़क दुर्घटना के मामलों में कमी आई है, हालांकि साइबर अपराध और हत्या की दर बढ़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications