आंध्र प्रदेश: मिचौंग चक्रवाती तूफान का कहर, 3-4 और 5 दिसंबर को होगी बहुत भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी
Cyclonic Storm Michong: आंध्र प्रदेश की ओर मिचौंग चक्रवाती तूफानी बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि 4 दिसंबर तक यह चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश के दक्षिणी हिस्से और तमिलनाडु के उत्तरी भाग के तटों से टकरा सकता है।
इस बीच मौसम बिभाग ने रविवार को बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि आज, कल और परसों यानी 3, 4 और 5 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के मुताबिक, इसका असर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक देखा जा सकता है।

चुनाव परिणामों के बीच पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से बात की। उन्हें मिचौंग चक्रवात के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार को हालात से निपटने के लिए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। इसको लेकर उन्होंने सभी प्रमुख अधिकारियों को हर मुमकिन मदद सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें- चक्रवात मिचौंग के तेज होने पर तमिलनाडु हाई अलर्ट पर, 118 ट्रेनें कैंसिल, स्कूल-कॉलेज बंद












Click it and Unblock the Notifications