आंध्र प्रदेश: सबसे छुपाकर संदूक में रखे थे 5 लाख रुपए, दीमक कर गई चट
आंध्र प्रदेश: सबसे छुपाकर संदूक में रखे थे 5 लाख रुपए, दीमक कर गई चट
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के एक छोटे व्यापारी की पांच लाख रुपए की रकम दीमक चट कर गई। बिजली जामलय्या नाम के इस शख्य ने दो सौ और पांच सौ रुपए के बंडल एक संदूक में रखे हुए थे। काफी दिन से इसने संदूक को खोला नहीं था। नोटों में दीमक लग गई और इनके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। कारोबारी ने जब संदूक खोला तो देखा कि नोटों के तो छोटे-छोटे टुकड़े हो गए हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक जामलय्या आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के मिलावरम इलाके में रहते हैं और सूअरों पालते हैं। जामलय्या ने अपनी बचत को बैंक में जमा ना करके एक ट्रंक में रखा और घर के कोने में पलंग के नीचे उसे रख दिया। कच्ची मिट्टी और सीलन होने से इसमें दीमक लग गई और धीरे-धीरे उन्होंने नोटों को पुर्जा-पुर्जा कर दिया।
घर बनवाने के लिए रखा था पैसा
हाल ही में जामलय्या ने संदूक खोलकर नोटों को देखा तो पाया कि पांच लाख रुपया दीमक ने खाकर चट कर दिया है। उनका कहना है कि घर बनवाने के लिए उन्होंने ये रुपया इकट्ठा किया था। नोटों के टुकड़े के लेकर देर तक वो लोगों को दिखाते रहे लेकिन जब उन्होंने देखा कि एक भी नोट इसमें ठीक नहीं बचा है तो उन्होंने नोटों को बच्चों में बांट दिया।












Click it and Unblock the Notifications