Andhra Pradesh: चुनाव से पहले जेएसपी के साथ सीटों के बंटवारे में देरी ने टीडीपी दावेदारों की बढ़ाई टेंशन

आंध्र प्रदेश में जल्‍द ही चुनाव होने वाले हैं, कुछ माह पहले राज्‍य की पवन कल्‍याण की जनसेना पार्टी ने चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी के साथ गठबंधन किया था। अब जब कि चुनाव नजदीक है लकिन जेएसपी के साथ सीटों के बटवारे में देरी के कारण टीडीपी उम्मीदवारों को चिंता बढ़ती जा रही है।

tdp jsp

टीडीपी का शीर्ष नेतृत्व इस बात पर कायम है कि कई निर्वाचन क्षेत्रों में टिकट के इच्छुक उम्मीदवारों को पहले ही अपने क्षेत्र स्तर पर अपनी गतिविधियों तेज करने को कहा गया है।

हालांकि, कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में जेएसपी के साथ टीडीपी की खींचतान है वहीं कुछ क्षेत्रों में आंतरिक कलह के कारण टिकट के इच्छुक उम्मीदवार सीट बंटवारे पर आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सीटों के बंटवारे को लेकर टीडीपी और जेएसपी देरी के कारण दोनों दलों के दावेदारों ने पार्टी नेतृत्व को अपनी ताकत दिखाने के लिए कई निर्वाचन क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करना शुरू कर दिया है ताकि उन्हें मनाया जा सके और पार्टी का टिकट मिल सके।

वहीं दूसरी ओर सत्तारूढ़ वाईएसआरसी एक के बाद एक विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र प्रभारियों की लिस्‍ट जारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+