Andhra Pradesh के अनाकापल्ली पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो महिलाओं समेत 8 मजदूरों की मौत

Andhra Pradesh Firecracker: आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले के कोटावुराटला क्षेत्र में स्थित एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए भीषण विस्फोट में 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में मारने वाले श्रमिकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। पुलिस अधीक्षक तुहिन सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि मामले की जांच जारी है इस हादसे में बचाव कार्य जारी है।

Andhra-Pradesh-Firecracker

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और राज्य की गृह मंत्री अनिता से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने घटना की गहन जांच कर रिपोर्ट सौंपने के भी निर्देश दिए हैं।​

Andhra Pradesh: विशाखापत्तनम में घायलों का इलाज जारी

इस हादसे ने पटाखा फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी अनाकापल्ली जिले में अवैध पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें जानमाल का भारी नुकसान हुआ है । विशेष आर्थिक क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों की कमी और निरीक्षण की अनदेखी इन हादसों के पीछे प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।​

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए विशाखापत्तनम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैक्ट्री के लाइसेंस और सुरक्षा उपायों की जांच की जा रही है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।​

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+