कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी 16 जुलाई को होंगे अदालत में पेश

dhoni advertisement
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश की एक अदालत ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ मंगलवार को अरेस्‍ट वारंट जारी कर दिया है। अनंतपुर की एक अदालत वारंट जारी करते हुए कहा है कि उन्‍हें 16 जुलाई को कोर्ट में पेश होना है।

अनंतपुर की एक अदालत में कुछ दिनों पहले महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। इस याचिका में कहा गया था कि धोनी ने हिंदू धर्म का अपमान किया है। धोनी की इस हरकत के कारण हिंदू समुदाय के भावनाओं को चोट पहुंची है।

हुआ कुछ यूं था कि अप्रैल 2013 के दौरान बिजनेस टुडे मैगजीन के कवर पेज पर एक फोटो छपी थी। इस फोटो में धोनी ने हिंदू धर्म के भगवान विष्‍णु का अवतार धारण करते हुए पोज दिया था। इस पोज के साथ एक ब्‍ैग लाइन भी लिखी गई थी। टैग लाइन थी- God Of Big Deals. इसके अलावा धोनी ने इस पोज को देते हुए अपने हाथों में जूते और अन्‍य चीजें भी पकड़ रखी हैं जिससे हिंदू समुदाय की भावनाओं को क्षति पहुंची है।

विश्‍व हिंदू परिषद के नेता और स्‍थानीय नेता वाई श्‍याम सुंदर ने इस मामले के खिलाफ फरवरी 2014 में अनंतुपर अदालत का दरवाजा खटखटाया। अंतत: अदालत ने भी धोनी के खिलाफ अरेस्‍ट वारंट जारी कर दिया है। बता दें कि आंध्र प्रदेश के अलावा दिल्‍ली, पुणे और मुंबई जैसे अन्‍य शहरों में भी धोनी के ख्रिलाफ केस दर्ज कराया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+