बीजेपी के दावे पर चंद्रबाबू नायडू का पलटवार, बोले- गैर जमानती वारंट से पहले नहीं मिला कोई नोटिस
अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि गोदावरी नदी बाबली प्रोजेक्ट के संबंध में हाल के मिले गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट को छोड़कर पहले कभी कोई नोटिस नहीं मिला। बता दें मुख्यमंत्री नायडू का यह स्पष्टीकरण भारतीय जनता पार्टी के उस दावे के बाद आया है जिसमें कहा गया है कि इस मामले के संबंध में लंबे समय से नायडू को नोटिस दिया जा रहा है।
आंध्र प्रदेश विधानसभा में बोलते हुए तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के सर्वोच्च नेता नायडू ने स्पष्ट करत हुए कहा है कि हाल ही में जारी नोटिस को छोड़कर उनके पहले कभी कोई नोटिस या सूचना नहीं मिली है। इसके साथ-साथ नायडू ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ हाल ही में जारी किया गया गैर-जमानती वारंट राजनीतिक साजिश का नतीजा है। मुख्यमंत्री नायडू ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर आंध्र प्रदेश के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विभाजन के बाद आंध प्रदेश प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर रहा है।
महाराष्ट्र
की
धर्माबाद
कोर्ट
ने
जारी
किया
है
वारंट
महाराष्ट्र
की
धर्माबाद
कोर्ट
ने
बाबली
परियोजना
के
निर्माण
को
लेकर
2010
में
महाराष्ट्र
सरकार
के
खिलाफ
किए
गए
आंदोलन
को
लेकर
नायडू
के
अलावा
आंध्र
प्रदेश
के
सिंचाई
मंत्री
समेत
14
अन्य
लोगों
के
खिलाफ
भी
वारंट
जारी
किया
है।
वारंट
जारी
होने
के
बाद
टीडीपी
नेताओं
ने
इसके
पीछे
अमित
शाह
और
पीएम
मोदी
की
साजिश
का
शक
जताया
है।
टीडीपी
प्रवक्ता
लंका
दिनकर
ने
कहा
है
था
कि
यह
दुर्भाग्यपूर्ण
है
कि
आंध्र
प्रदेश
के
मुख्यमंत्री
के
खिलाफ
अरेस्ट
वारंट
जारी
हुआ
है।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के पास एक करोड़ से ज्यादा की FD, जानें और कहां-कहां किया निवेश