अंडमान-निकोबार: इंडियन कोस्ट गार्ड ने पकड़ी संदिग्ध नाव, म्यांमार के 12 लोग थे सवार
नई दिल्ली। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र के पास शनिवार को इंडियन कोस्ट गार्ड ने एक संदिग्ध नाव को पकड़ा। बताया जा रहा है कि इस नाम में 12 लोग सवार थे जो म्यांमार के नागरिक हैं। नाव को पहले हेलीकॉप्टर द्वारा देखा गया जिसके बाद इंडियन कोस्ट गार्ड को सूचना मिलने पर समुद्र में ही नाव को दबोच लिया गया। सभी चालक दलों को पूछताछ के लिए पोर्ट ब्लेयर ले जाया गया है। गौरतलब है कि चीन-पाकिस्तान के साथ सीमा पर तनाव और साल 2008 में मुंबई हमलों के बाद से समुद्री सीमा पर पूरी चौकसी बरती जा रही है।
अंडमान के समुद्र से संदिग्ध नाव को पकड़े जाने का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि इंडियन कोस्ट गार्ड के जहाज के आगे समुद्र में छोटी से नाव तैर रही है। उसमें कुछ लोग भी खड़े नजर आ रहे हैं जो म्यांमार के नागरिक बताए जा रहे हैं। यह वीडियो हेलीकॉप्टर द्वारा शूट किया गया है। इंडियन कोस्ट गार्ड के जवानों ने संदिग्ध लोगों से पहले सरेंडर करने को कहा फिर उनसे पूछताछ की। अब संदिग्ध नाव में सवार सभी सभी 12 क्रू मेंबर को हिरासत में लेकर उनसे पोर्ट ब्लेयर में पूछताछ की जाएगी।
2019
में
भी
मिली
थी
म्यामार
की
नाव
बता
दें
कि
यह
पहली
बार
नहीं
है
जब
किसी
संदिग्ध
नाव
के
समुद्र
में
पकड़ा
गया
हो
इससे
पहले
साल
2019
में
भी
एक
म्यामार
की
नाव
को
भारतीय
तट
रक्षक
बल
ने
अंडमान
द्वीप
के
पास
पकड़ा
था।
उस
नाव
में
6
लोग
सवार
थे
जिनके
पास
से
भारी
मात्रा
में
प्रतिबंधित
ड्रग
बरामद
किए
गए
थे।
यह
घटना
20
दिसंबर
2019
की
है
जब
अंडमान
द्वीप
समूह
के
नजदीक
समुद्र
में
म्यांमार
की
एक
नाव
संदिग्ध
रूप
से
तैरती
हुई
मिली।
इसी
बीच
पेट्रोलिंग
पर
निकले
भारतीय
तटरक्षक
बल
की
नजर
समुद्र
में
परिचालन
करती
संदिग्ध
नौका
पर
पड़ी
जिसके
बाद
उसे
तुरंत
कोस्ट
गार्ड
के
पोत
द्वारा
घेर
लिया
गया
और
नाव
में
सवार
चालक
दल
को
हिरासत
में
ले
लिया
गया
था।
यह भी पढ़ें: मालाबार 2020: चीन की बढ़ेगी टेंशन, समुद्र में Quad देशों की नौसेना करेंगी ऐतिहासिक सैन्य अभ्यास