PICS: सड़क के लिए हो रही खुदाई में निकली दुर्लभ मूर्ति, लिपटा बैठा था काला नाग
मुंबई। महाराष्ट्र के बीड जिले में सड़क की खुदाई कर रहे मजदूरों को खुदाई के दौरान ऐसी दुर्भल वस्तु दिखी जिसे देखकर वह दंग रहे गए। दरअसल मजूदरों को खुदाई में एक भगवान की प्राचीन मूर्ति मिली। जो की सैकड़ों साल पुरानी बताई जा रही है। मजदूर उस समय आश्चर्य में पड़ गए जब एक सांप मूर्ति से आकर लिपट गया। आजतक में छपी खबर के मुताबिक, काला नाग लगभग तीन घंटे तक मूर्ति से लिपटा रहा।

सड़क की खुदाई का काम रोका गया
बीड जिले के अम्बेजोगई में प्राचीन मूर्ति के निकलने और उसके पास काले नाग की मौजूदगी की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ नाग और मूर्ति को देखने आने लगी। मूर्ति मिलने के बाद वहां पर खुदाई का काम रोक दिया गया है। खुदाई में मूर्ति का आधा हिस्सा ही बरामद हुआ है। वाकी के हिस्से की तलाश की जा रही है।

हो सकती है भगवान सूर्य की मूर्ति
बताया जा रहा है कि यह मूर्ति भगवान सूर्य की है। यह पहली बार नहीं है कि इस इलाके के इस तरह की मूर्तियां मिली हैं। इतिहासकारों का कहना है कि संभवतः 11 शताब्दी के दौरान यादव साम्राज्य का कोई गांव यहां पर रहा होगा।

लोगों ने शुरू की पूजा पाठ
मूर्ति मिलने के बाद आसपास के लोग वहां आकर पूजा पाठ कर रहे हैं। जैसे-जैसे लोगों की मूर्ति मिलने की खबर मिल रही है। देखने आने वालों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। अभी तक इस मूर्ति के संबंध में भारतीय पुरातत्व विभाग ने साइट का दौरा नहीं किया है। लोगों का कहना है कि भारतीय पुरातत्व विभाग यहां आकर खुदाई करे। उन्हें यहां से कई पुरानी मूर्तियां मिल सकती हैं।
सभी फोटो आजतक से लिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: VIDEO: दो बहनों का लूट लिया सबकुछ, हाथ में पकड़ा गए ये अजीब सा टुकड़ा












Click it and Unblock the Notifications