Anant-Radhika Wedding: पीरामल, मेहता या मर्चेंट? मुकेश अंबानी के तीनों समधियों कौन है सबसे बड़ा रईस?
Anant-Radhika Wedding NEWS: भारत के ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे रईस व्यक्ति मुकेश अंबानी इन दिनों अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की वजह से चर्चा में है। अनंत अपनी बचपन की दोस्त राधिका मर्चेंट के साथ 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के तीन बच्चे हैं, पहले दोनों बच्चे, ईशा और आकाश, जुड़वा बच्चे हैं तो वहीं अनंत अंबानी छोटे बेटे हैं।

ईशा और आकाश की पहले ही शादी हो चुकी है, दोनों की शादी भी धनी परिवारों में हुई है, चलिए जानते हैं मुकेश अंबानी के तीनों तीनों समधियों में कौन सबसे ज्यादा रईस है?
अजय पीरामल (Ajay Piramal Net Worth)
सबसे पहले बात करते हैं ईशा अंबानी की, जिनकी शादी आनंद पीरामल से साल 2018 में हुई थी, जो कि हेल्थकेयर बिजनेस ग्रुप पीरामल के मालिक अजय पीरामल के बेटे हैं। आपको बता दें कि यह ग्रुप देश के बड़े कॉरपोरेट ग्रुप्स में से एक है जो कि हेल्थकेयर समेत 30 से ज्यादा एरिया में काम करता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अजय पीरामल की कुल संपत्ति 2.8 बिलियन डॉलर है।
अरुण रसेल मेहता (Arun Russell Mehta Net Worth)
अब बात करते हैं मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की, जिनके ससुर अरुण रसेल मेहता है, जो कि मशहूर हीरे के व्यापारी हैं, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक उनके पास ₹3,000 करोड़ की संपत्ति है।
वीरेन मर्चेंट (Viren Merchant Net Worth)
अब बात करते हैं अनंत अंबानी की जिनके होने वाले ससुर वीरेन मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास ₹755 करोड़ रु की संपत्ति है।
तीनों समधियों में सबसे धनी अजय पीरामल
आंकड़े आपके सामने हैं, इस हिसाब से तीनों समधियों में सबसे धनी अजय पीरामल हैं यानी कि मुकेश अंबानी की बेटी का ससुराल सबसे ज्यादा पैसे वाला है लेकिन इन तीनों समधियों पर मुकेश अंबानी की संपत्ति सबसे भारी है।
मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर इंसान ( Mukesh Ambani Net Worth)
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक Reliance Chairman मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर इंसान हैं और इनकी नेटवर्थ 120 अरब डॉलर है।
कौन है राधिका मर्चेंट? ( Who is Radhika Merchant?)
एन्कोर हेल्थकेयर के CEO वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका काफी पढ़ी-लिखी हैं, उन्होंने न्यूयार्क से अर्धशास्त्र में स्नातक किया है। वो अपने पापा का बिजनेस संभालती हैं और कुशल नृत्यांगना हैं। उनके पास 8-10 करोड़ की संपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications