क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े बोले- राहुल गांधी एक हाइब्रिड स्पेसीमैन, वो मुसलमान पिता और ईसाई मां के ब्राह्मण बेटे

Google Oneindia News

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने कहा है कि राहुल गांधी के धर्म का कोई पता नहीं है, वो हाइब्रिड की पैदाइश हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, राहुल गांधी धर्म को लेकर झूठ बोलते हैं। उनसे पूछा जाए कि मुस्लिम पिता और ईसाई मां का बेटा ब्राह्मण हो सकता है। आपको ऐसी हाइब्रिड प्रजाति दुनिया की किसी लेबॉरेट्ररी में नहीं मिलेगी। ये भारत के एक परिवार में संभव है कि बाप का धर्म कुछ और बेटे का कुछ और। हेगड़े के हाल ही में हिन्दू लड़की को छूने वाले के हाथ काट देने के बयान को राहुल ने देश के लिए शर्मिंदगी बताया था। जिसके बाद हेगड़े ने ये बयान दिया है।

कही थी हिन्दू लड़की को छूने वाले का हाथ काट देने की बात

कही थी हिन्दू लड़की को छूने वाले का हाथ काट देने की बात

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े अपने एक और बयान को लेकर भी चर्चा में हैं। उन्होंने रविवार को कर्नाटक के कोडागु जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हमारे समाज की प्राथमिकता के बारे में सोचना चाहिए। हमें जाति के बारे में नहीं सोचना चाहिए। अगर कोई एक हाथ हिंदू लड़की को छूता है तो वह हाथ नहीं बचना चाहिए। उनके इस बयान की एक बड़ा वर्ग आलोचना कर रहा है।

राहुल ने की हेगड़े को हटाने की मांग

राहुल ने की हेगड़े को हटाने की मांग

अनंत कुमार हेगड़े के हिंदू लड़कियों को छूने वाले के हाथ काट देने के बयान की राहुल गांधी ने भी कड़ी निंदा की है। गांधी ने अनंत हेगड़े के इस बयान को पूरे पुरुष समुदाय के लिए शर्मिंदगी की बात बताते हुए कहा है कि अनंत हेगड़े केंद्रीय मंत्री बनने लायक नहीं हैं और उन्हें पद से हटा देना चाहिए।

<strong>अनंत हेगड़े की टिप्पणी पर कांग्रेस नेता की मुस्लिम पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात </strong>अनंत हेगड़े की टिप्पणी पर कांग्रेस नेता की मुस्लिम पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

ताजमहल मुसलमान ने नहीं बनाया, संविधान बदल देंगे

ताजमहल मुसलमान ने नहीं बनाया, संविधान बदल देंगे

अनंत कुमार हेगड़े लगातार इस तरह की बातें करते रहते हैं जो उनकी आलोचना की वजह बनती हैं और विवाद होता है। हेगड़े ने बीते हफ्ते ही कहा था कि ताजमहल मुस्लिमों ने नहीं बनाया था। इतिहास में इसके तथ्य भी हैं। ये एक एक शिव मंदिर है, जिसे राजा परमतीर्थ ने बनवाया था और इसका नाम तेजोमहालय था। तेजोमहालय का नाम बदलकर ताजमहल कर दिया गया। बीते साल हेगड़े तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने कहा कि उनकी सरकार संविधान को बदल देगी।

<strong>अनंत हेगड़े के बयान पर कांग्रेस समर्थक ने पोस्ट की तस्वीर, 'लो छुआ हिंदू लड़की को...क्या कर लोगे?'</strong>अनंत हेगड़े के बयान पर कांग्रेस समर्थक ने पोस्ट की तस्वीर, 'लो छुआ हिंदू लड़की को...क्या कर लोगे?'

Comments
English summary
Anant Kumar Hegde calls Rahul Gandhi hybrid specimen
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X